एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: सीएम समेत बीजेपी नेताओं की पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ धर्मशाला में मीटिंग, चुनावी रणनीति पर चर्चा

JP Nadda Meeting: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से ही प्रदेश में बीजेपी की जीत का रास्ता निकलेगा. कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्द भाव से मिलें

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने दो दिवसीय कांगड़ा प्रवास के दौरान शनिवार को सर्किट हाउस धर्मशाला में कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप, संगठन मंत्री पवन राणा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश बीजेपी महामंत्री त्रिलोक जमवाल और त्रिलोक कपूर सहित विधायक और 2017 के प्रत्याशी शामिल हुए. बैठक में चुनाव के संबंध में आगामी रणनीति पर चर्चा हुई. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से ही प्रदेश में बीजेपी की जीत का रास्ता निकलेगा. कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्द भाव से मिलें, उनके साथ किसी तरह की कोई तल्खी ना हो. व्यवहर में सुधार लाओ ताकि सच में लीडर लगो. ईमानदार छवि और बेहतर व्यवहार ही बेहतर नेता बनाएगा.
 
जेपी नड्डा के साथ हिमाचल प्रदेश के नेताओं की बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं की नब्‍ज टटोली है. उन्होंने विकास के रथ को आगे बढ़ाने का श्रेय देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में जयराम ठाकुर को दिया. बैठक के बाद जेपी नड्डा ने बज्रेश्वरी माता मंदिर कांगड़ा में दर्शन किए. इसके बाद वह दोपहर बाद गगल हवाई अड्डे से दिल्ली लौट गए. बैठक की जानकारी देते हुए खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक बहुत अच्छी बैठक आयोजित हुई है. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावों को लेकर टिप्स दिए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस प्रकार जमीन पर उतर कर कार्य किया जा सकता है और किस प्रकार वोटर के घर में जाकर सहज तरीके से जीत का रास्ता कायम किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपने प्रचार को आगे बढ़ाना है. 

जेपी नड्डा ने जीत के लिए दिए मंत्र

पठानिया ने आगे कहा कि जितनी बैठकों में हम शामिल हो रहे हैं, उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ रहा है कि प्रदेश में फिर एक बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के मुकाबले बीजेपी का संगठन बहुत आगे है और इसे जीत में किस प्रकार बदलना है इसको लेकर जेपी नड्डा ने टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. आम आदमी पार्टी की कांगड़ा रैली को लेकर राकेश पठानिया ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली है और बहुत गहराई में जाकर संगठन की बातों को मंत्री और मंडल अध्यक्षों तक पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी को लाभ मिलेगा. मंत्री ने कहा कि बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता ग्रासरूट लेवल पर अध्यक्ष द्वारा दिए गए सुझावों पर कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों को गुमराह नहीं कर सकती है और हिमाचल के लोग ग्रास रूट लेवल पर जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Rally: कांगड़ा में कांग्रेस-BJP पर बरसे अरविंद केजरीवाल, कहा- इन्होंने हिमाचल को लूटने का काम किया

Bihar: वीर कुंवर सिंह की जयंती पर बोले अमित शाह-इतिहास ने उनके साथ किया अन्याय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget