हिमाचल प्रदेशः बर्फ में दबे एक और जवान का शव बरामद
हिमस्खलन की घटना वाले दिन हवलदार राकेश कुमार का शव मिल गया था जबकि रायफलमैन राजेश रिषी का शव दो मार्च को बरामद किया गया. तीन अन्य जवानों की तलाश में करीब 500 जवानों को लगाया गया है.

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 13 दिन पहले हिमस्खलन की एक घटना के बाद लापता हुए सेना के कुछ जवानों में से एक और जवान का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया है. किन्नौर के उपायुक्त गोपाल चंद ने बताया कि छेत्री का शव सोमवार शाम बरामद कर लिया गया. उन्होंने बताया कि उसके शव को पूह भेजा गया है जहां से उसे उनके घर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के बिन्नागुड़ी रवाना किया जायेगा.
गौरतलब है कि 7 जम्मू कश्मीर रायफल्स के रायफलमैन गोविंद बहादुर छेत्री और पांच अन्य जवान 20 फरवरी को भारत चीन सीमा पर शिपकी ला के निकट हुए हिमस्खलन में दब गए थे. इससे पहले दो जवानों के शव मिल चुके थे जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है.
हिमस्खलन की घटना वाले दिन हवलदार राकेश कुमार का शव मिल गया था जबकि रायफलमैन राजेश रिषी का शव दो मार्च को बरामद किया गया. तीन अन्य जवानों की तलाश में करीब 500 जवानों को लगाया गया है.
वेस्टर्न कमांड मुख्यालय, के चीफ ऑफ द स्टॉफ लेफि्टनेंट जनरल पीएम बाली ने कहा कि वह स्वयं राहत अभियान पर नजदीकी से निगाह रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले घटनास्थल का दौरा करके लापता जवानों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सभी प्रयास किया जाना सुनिश्चित किया गया.
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम मोदी को बताया राष्ट्रीय आपदा
पीएम मोदी ने कहा, सवाल उठाना है तो मुझपर उठाओ सेना पर नहीं
Source: IOCL























