एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेशः करोड़ों की किताब खरीद प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, कल विधानसभा का घेराव करेंगे प्रकाशक

हिमाचल समग्र शिक्षा अभियान में करोड़ों की किताब खरीद प्रक्रिया विवादों में है. खरीद प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगा है और कल इसको लेकर देशभर के प्रकाशक हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव करेंगे.

हिमाचल समग्र शिक्षा अभियान में करोड़ों की किताब खरीद प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर कल कई प्रमुख प्रकाशक हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव करेंगे. उत्तर-मध्य भारत हिन्दी प्रकाशक संघ ने विधानसभा घेराव का एलान किया है.दरअसल, समग्र शिक्षा अभियान में किताबों को खरीदने की प्रक्रिया को लेकर प्रकाशक में गहरा आक्रोश है. पिछले दो-माह से इसको लेकर प्रकाशकों और शिक्षा विभाग में गतिरोध चल रहा है.

कुछ समय पहले उत्तर-मध्य भारत हिंदी प्रकाशक संघ की आपात बैठक दिल्ली के मुख्य कार्यालय में बुलाई गई थी, जिसमें प्रकाशकों ने विधानसभा के प्रतीकात्मक घेराव निर्णय लिया था. इस बैठक में वाणी प्रकाशन समूह के अरुण माहेश्वरी ने राज्य में किताबों के चयन व खरीदी प्रक्रिया में गोलमाल का आरोप लगाया था. बैठक में संगठन जुड़े तरुण विजय पचौरी, मेघराज जैन, टीपी तिवारी, राजीव शर्मा, लव कुश सिंह, संजय शर्मा व अध्यक्ष विक्रम द्विवेदी आदि शामिल हुए थे. प्रकाशकों ने हिमाचल सरकार पर केवल दो-तीन प्रकाशकों को ही तरजीह देने का आरोप लगाया था. 

ये है किताब खरीद मामला
दरअसल, मार्च में हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक की ओर से पहली से 12वीं कक्षा तक की किताबों के लिए सैंपल मांगे गए थे. इसमें कहानियों, बच्चों की नामी पत्रिकाओं सहित दूसरी किताबें शामिल थीं. जानकारी के अनुसार परियोजना निदेशक को एक हजार से ज्यादा प्रकाशकों और वितरकों ने किताबों के सैंपल भेजे थे. परियोजना निदेशक की ओर से गठित चयन समिति में इन सैंपल को रखा गया था.

प्रकाशकों का आरोप है कि इस प्रक्रिया में कुछ जुगाड़ वाले प्रकाशकों की किताबों का चयन किया गया. इनमें से कुछ ही नामी प्रकाशक हैं. बाकी प्रकाशकों की किताबों का चयन नहीं करने का कोई कारण भी नहीं बताया गया. तब से ही प्रकाशक इस खरीद प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर विरोध कर रहे हैं और अब कल विधानसभा का घेराव करने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें-

Corona Cases: देशभर में 6 दिनों बाद कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में आए 30 हजार नए मामले

Monsoon: अगस्त-सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना, जानें कहा कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget