एक्सप्लोरर

Corona Cases: देशभर में 6 दिनों बाद कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में आए 30 हजार नए मामले

India Coronavirus Cases: देश में कोरोना के एक्टिव मामले अभी भी चार लाख से ज्यादा हैं. एक्टिव केस के मामले में भारत का दुनिया में आठवां स्थान है.

Coronavirus Cases Today: देश में बीते छह दिनों से लगातार 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे थे. अब नए कोरोना मामलों की संख्या घटी है. मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 30,549 नए कोरोना केस आए और 422 संक्रमितों की जान चली गई है. केरल में बीते दिन सबसे ज्यादा 13,984 नए मामले सामने आए. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 38,887 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 8760  एक्टिव केस कम हुए.


Corona Cases: देशभर में 6 दिनों बाद कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में आए 30 हजार नए मामले

केरल में भी 6 दिनों बाद 20 हजार से कम केस दर्ज
केरल में लगातार छह दिनों तक कोविड के 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के नए मामलों की संख्या 13,984 रही. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 लाख 25 हजार 473 हो गयी. राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड के 118 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,955 पहुंच गयी.

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 17 लाख 26 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 25 हजार 195 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 8 लाख 96 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 4 हजार 958  लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 


Corona Cases: देशभर में 6 दिनों बाद कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में आए 30 हजार नए मामले

अबतक वैक्सीन की करीब 48 करोड़ डोज दी गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2 अगस्त तक देशभर में 47 करोड़ 85 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 61 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 47 करोड़ 12 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 16 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Corona Cases: देशभर में 6 दिनों बाद कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में आए 30 हजार नए मामले


Corona Cases: देशभर में 6 दिनों बाद कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में आए 30 हजार नए मामले

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.31 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Earthquake: आज सुबह अंडमान-निकोबार में हिली धरती, महसूस किया गया हल्का भूकंप

UP 69000 Teacher Recruitment: इलाहाबाद HC में आज सुनवाई, गलत प्रश्नों पर अभ्यर्थी दाखिल करेंगे हलफनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget