एक्सप्लोरर

Himachal Next CM: क्या सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री? खुद दिया जवाब

Himachal Congress News: कांग्रेस में हिमाचल प्रदेश का अगला सीएम चुनने को लेकर माथापच्ची हो रही है. सीएम पद के कई दावेदार हैं. जिससे पार्टी के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है.

Himachal Government Formation: हिमाचल प्रदेश में सीएम पद की दावेदारी को लेकर काफी हंगामा हो रहा है. प्रदेश के अगले सीएम को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी राजनीति तेज है. शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो रही है जिसमें प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के समर्थकों ने नारेबाजी की है. इसी बीच सीएम पद की दावेदारी पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं सीएम उम्मीदवार नहीं हूं. मैं कांग्रेस पार्टी का अनुशासित सिपाही, कार्यकर्ता व विधायक हूं. पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम होगा. पार्टी आलाकमान जो फैसला करेगा हम उसके साथ हैं. हिमाचल प्रदेश के अगले सीएम की रेस में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम सबसे आगे चल रहा है. 

शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक

शिमला में कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक भी चल रही है. जिसमें पार्टी अध्यक्ष को राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन का अधिकार देने वाला प्रस्ताव पारित हो सकता है. कांग्रेस के दो पर्यवेक्षक- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ बैठक में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला भी मौजूद हैं. 

प्रतिभा सिंह और सुक्खू के समर्थकों का हंगामा

इस बैठक से पहले कांग्रेस भवन के सामने प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थकों ने जोरदार हंगामा भी किया. दोनों ही नेताओं के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की है. प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के निवर्तमान नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं. 

राज्यपाल से की मुलाकात

शुक्रवार को ही कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात कर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी और सरकार गठन का आधिकारिक दावा पेश करने के लिए समय मांगा है. बता दें कि, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार (8 दिसंबर) को जारी किए गए थे. जिसमें कांग्रेस (Congress) ने 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में 40 सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी के हिस्से में 25 सीटें आई हैं जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. 

ये भी पढे़ं- 

Himachal Next CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू या प्रतिभा सिंह? हिमाचल में कांग्रेस के सामने नया चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget