एक्सप्लोरर

Himachal Results 2022: हिमाचल में कांग्रेस को सता रहा ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर, विधायकों को शिफ्ट किया जा सकता है मोहाली

Himachal Election Results: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) को विधायकों को राजस्थान शिफ्ट करने का काम सौंपा गया है.

Himachal Assembly Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब तक के रुझानों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही है. अब तक के मिले नतीजों के बाद कांग्रेस एक्शन में आ गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला शिमला जाएंगे. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस को विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सता रहा है. 

कांग्रेस अपने विधायकों को मोहाली में शिफ्ट करवा सकती है. कांग्रेस ने विधायकों को रोकने के लिए एआईसीसी सचिवों की ड्यूटी लगाई है. इसके साथ ही, कांग्रेस अपने विधायकों को सुरक्षित जगह पर ले जाने के लिए जुट गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस (Congress) को डर है कि बीजेपी उसके जीते हुए विधायकों को तोड़ सकती है. इस आशंका और कथित 'ऑपरेशन लोटस' को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने हिमाचल के विधायकों को मोहाली भेजने की योजना बनाई है. सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

प्रियंका गांधी भी कर रहीं निगरानी

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं और उनके आज शिमला पहुंचने की भी उम्मीद है. आज चुनाव परिणाम के बाद तय हो जाएगा कि जनता फिर से बीजेपी को मौका देगी या फिर कांग्रेस को. दोपहर करीब 12 बजे के रुझानों के मुताबिक, 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में बीजेपी को 28 जबकि कांग्रेस को 37 सीटें आती हुई दिख रही है. किसी भी दल को वहां पर सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत होगी.  

हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार?

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 12 नवंबर को वोट डाले गए थे. प्रदेश के करीब 55 लाख मतदाताओं में से लगभग 75 फीसदी ने इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो जाएगा. कांग्रेस (Congress) को अपनी जीत का भरोसा है तो वहीं बीजेपी भी फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है.

ये भी पढ़ें:

गुजरात-हिमाचल में किसकी सरकार? नतीजों से पहले जानें क्या बोले एक्सपर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget