एक्सप्लोरर

Iran Hijab Issue: हिजाब मामले को लेकर ईरान पर एक्शन, UN महिला आयोग से हुआ बाहर, भारत ने वोटिंग में नहीं लिया भाग

UN Women Commission: 22 वर्षीय कुर्द ईरानी महिला महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद से ईरान में राष्ट्रव्यापी अशांति फैल गई. महसा अमिनी के बाद से वहां विरोध प्रदर्शन जारी है.

UN Women Commmission Remove Iran: भारत ने हिजाब विरोधी प्रदर्शनों पर कार्रवाई को लेकर संयुक्त राष्ट्र महिला आयोग (UN Women Commission) से ईरान (Iran) को हटाने के लिए हुई वोटिंग में भाग नहीं लिया. भारत समेत कुल 16 देशों ने मतदान से भाग नहीं लिया. बावजूद, इसके ईरान को संयुक्त राष्ट्र महिला आयोग से बाहर कर दिया गया क्योंकि 29 देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोटिंग की. 

महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के खिलाफ नीतियों को लेकर बुधवार (14 दिसंबर) को ईरान को संयुक्त राष्ट्र महिला आयोग से बाहर कर दिया गया. संयुक्त राज्य अमेरिका (America) ने हिरासत में एक युवती की मौत के विरोध में तेहरान की क्रूर कार्रवाई के बाद ये प्रस्ताव पेश किया था. इसके बाद 54-सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) ने 2022-2026 के शेष कार्यकाल के लिए इस्लामिक गणराज्य को तत्काल प्रभाव से आयोग से हटा दिया. 

अमेरका-ईरान मे टकरार

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत, लिंडा थॉमस-ग्रीनफ़ील्ड ने वोट से पहले ECOSOC को बताया कि ईरान को हटाना सही काम था. उन्होंने तेहरान की सदस्यता को आयोग की विश्वसनीयता पर बदसूरत दाग बताया. वहीं, अमेरिका के इस कदम को लेकर ईरान ने आपत्ति जाहिर की है. ईरान के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत अमीर सईद इरावनी ने संयुक्त राज्य अमेरिका को धमकाने वाला बताते हुए अमेरिकी कदम को अवैध बताया. बता दें कि महिलाओं की स्थिति पर 45 सदस्यीय आयोग हर साल मार्च में मिलता है और इसका मकसद लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. 

फैसले को लेकर आपत्ति 

इस मुद्दे को लेकर ईरान और फिलिस्तीनियों ने सोमवार को ईसीओएसओसी को लिखी एक चिट्ठी में तर्क दिया था कि वोट निस्संदेह एक अवांछित मिसाल कायम करेगा. आयोग का यह कदम दूसरे सदस्य राज्यों को विभिन्न संस्कृतियों, रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ योगदान करने से रोकेगा. चिट्ठी पर हस्ताक्षर करने वालों में से केवल पांच वर्तमान में ईसीओएसओसी सदस्य हैं और बुधवार को मतदान करने में सक्षम थे. 

ईरान में मचा बवाल

इस्लामिक रिपब्लिक ने सोमवार (12 दिसंबर) को सार्वजनिक रूप से एक व्यक्ति को फांसी दी. इसके बारे में सरकारी मीडिया ने कहा कि उसे सुरक्षा बलों के दो सदस्यों की हत्या का दोषी ठहराया गया था. ईरान की सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. सरकार ने एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार प्रदर्शन कर रहे किसी प्रदर्शनकारी को इस तरह से फांसी की सजा दी.  

गौरतलब है कि 22 वर्षीय कुर्द ईरानी महिला महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद से ईरान में राष्ट्रव्यापी अशांति फैल गई. महसा अमिनी को इस्लामी गणराज्य ने अनिवार्य ड्रेस कोड कानून लागू करने वाली नैतिकता पुलिस ने गिरफ्तार किया था. 

इसे भी पढ़ेंः- 'आतंकवादियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों से बचाया जा रहा', UNSC में एस जयशंकर का चीन पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डेमोग्राफी बदली जा रही...' PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले - TMC का जाना तय
'डेमोग्राफी बदली जा रही...' PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले - TMC का जाना तय
'अब छोटा भाई नहीं...' तो पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अमित शाह का मोगा से चुनावी शंखनाद, कह दी बड़ी बात
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अमित शाह का मोगा से चुनावी शंखनाद, कह दी बड़ी बात
Telangana Exam Centre: तेलंगाना में अनोखा मामला! सिर्फ एक के लिए बना परीक्षा केंद्र, लेकिन गायब हो गई छात्रा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में अनोखा मामला! सिर्फ एक के लिए बना परीक्षा केंद्र, लेकिन गायब हो गई छात्रा, जानें पूरा मामला
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rahul Gandhi Martial Arts: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को राहुल गांधी ने सिखाया मार्शल आर्ट, दिल्ली में हुआ खास सत्र का आयोजन, जानें क्यों लिया ये फैसला
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे
Embed widget