एक्सप्लोरर

Karnataka Hijab Row क्या जबरदस्ती पैदा किया गया? जानें ओवैसी से लेकर प्रियंका गांधी तक किसने क्या कहा

Hijab Controversy: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा देश में विवाद नहीं है, क्रीएट किया गया है. विपक्ष इसे बढ़ावा दे रहा है.सरकार में मुस्लिम महिलाओं को बरगलाने के इरादे से इसका उपयोग किया जा रहा है.

Karnataka Hijab Controversy: कर्नाटक में हिजाब पर जारी विवाद से पूरे देश के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. यह मुद्दा 5 राज्यों में हो रहे चुनाव के बीच और ज्यादा गर्मा गया है. देश में अलग-अलग नेता इस विवाद के बीच अपनी टिप्पणी कर रहे हैं. इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुये बीजेपी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि विपक्ष चुनावों में ध्रुवीकरण करने के इरादे से  इस मुद्दे को तूल दे रहा है.  

देश में क्रीएट किया गया है विवाद

केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा देश में विवाद नहीं है. यह विवाद क्रीएट किया गया है. विपक्ष इस विवाद को बढ़ावा दे रहा है. इस सरकार में मुस्लिम महिलाओं को सरकारी नीतियों से फायदा हुआ लेकिन अब उन्हें बरगलाने के लिये इस विवाद का उपयोग किया जा रहा है. वहीं कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर.अशोक ने इसके पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार हिजाब या केसरिया के पक्ष में नहीं है. स्टूडेंट्स गलियों में जहां जो चाहें पहनें लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है.

प्रियंंका गांधी ने कहा महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का हक

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिलाओं को अपनी पंसद के कपड़े पहनने का पूरा हक है, चाहे वो बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस हो. प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें. वहीं मध्य प्रदेश के राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि स्कूलों में ड्रेस जरूरी है. कोई क्या पहनता है यह उसका व्यक्तिगत मामला है लेकिन स्कूलों में निर्धारित गणवेश में ही जाना चाहिये. 

ओवैसी ने कहा यह डरने का वक्त नहीं है

वहीं एआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उस बच्ची ने उनके आंख में आंख डालकर…जवाब दिया. यह वक्त झुकने और दबने का नहीं है. झुक जाओगे, डर जाओगे तो हमेशा के लिये झुक जाओगे. वहीं बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि वह (विपक्षी) इस देश के माहौल को खराब करना चाहते हैं.

Hijab Row के पीछे कर्नाटक के मंत्री ने बताया कांग्रेस का हाथ, बोले- स्टूडेंट्स जहां चाहें पहनें हिजाब, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य

Hijab Row: पांच राज्यों में चुनाव से पहले फैला हिजाब पर संग्राम, दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन तो महाराष्ट्र में चला हस्ताक्षर अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget