एक्सप्लोरर

अगस्त में 1976 के बाद हुई सबसे ज्यादा बारिश, टूटा 44 साल का रिकॉर्ड 

मानूसन सीजन के दौरान देशभर में अब तक औसत से नौ फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब तक औसत से 25 फीसदी कम बारिश हुई है.

नई दिल्ली: बीते महीने जुलाई के दौरान औसत से करीब 10 फीसदी कम बारिश हुई, जबकि अगस्त में 44 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. अगस्त में अब तक औसत से 25 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, जोकि महीने के दौरान 1976 के बाद सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड है. हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले महीने सितंबर में मानसून की रफ्तार मंद पड़ सकती है.

अगस्त महीने में जोरदार बारिश हुई आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा, "मानसून के संबंध में अब तक का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है और देशभर में मानसून का वितरण बेहतर व समरूप रहा है. अगस्त महीने में जोरदार बारिश हुई, मगर अगले महीने सितंबर में मानसून की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है, लेकिन जिन इलाकों में अब तक कम बारिश हुई, वहां बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है."

एक अगस्त से 28 अगस्त तक देशभर में 296.2 मिलीमीटर बारिश हुई आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, "एक अगस्त से 28 अगस्त तक देशभर में 296.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि महीने के दौरान औसत बारिश 237.2 मिलीमीटर होती है. इस प्रकार, देशभर में अगस्त में औसत से 25 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. इससे पहले 1976 में अगस्त महीने के दौरान औसत से 28.4 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी, जबकि 1901 से लेकर 2020 के दौरान अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश 1926 में हुई थी, जब औसत से 33 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड किया गया था."

अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश मध्य भारत में हुई आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, "अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश मध्य भारत में हुई है, जोकि औसत से 57 फीसदी अधिक है, जबकि पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में औसत से 18 फीसदी कम बारिश हुई है. अगस्त में उत्तर-पश्चिम भारत में औसत से एक फीसदी अधिक जबकि दक्षिणी प्रायद्वीय भारत में औसत से 42 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है."

डॉ. महापात्र ने बताया कि अब मानसून का रुख उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ है जबकि दक्षिण भारत में अगामी सप्ताहों के दौरान भारी बारिश से राहत मिल सकती है. उन्होंने कहा कि आईएमडी ने दिल्ली में 25अगस्त के बाद बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था, जो सही साबित हुआ.

डॉ. महामात्र ने कहा, "सितंबर महीने में अपेक्षाकृत कम बारिश होगी, लेकिन देशभर में बारिश का वितरण समान रहने से खरीफ सीजन की फसलों की पैदावार बढ़ेगी. अक्टूबर के संबंध में अभी पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है."

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, "चालू मानसून सीजन में एक जून से लेकर 28 अगस्त तक देशभर में 749.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस दौरान औसत बारिश 689.4 मिलीमीटर होती है. औसत से 20 फीसदी से ज्यादा कम बारिश वाले इलाकों में नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा के अलावा जम्मू-कश्मीर और लदाख शामिल हैं."

सीएम योगी बोले- NEET-JEE Exam का समर्थन करती है यूपी सरकार NEET-JEE Exam: झारखंड सरकार ने लिया बड़ा फैसला, राज्य में खुलेंगे होटल-मॉल, चलेंगी बसें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन राज्यों के बीच सुलझ गया 32 साल पुराना जल विवाद, अमित शाह ने कराया समझौता, क्या होगा फायदा?
इन राज्यों के बीच सुलझ गया 32 साल पुराना जल विवाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कराया समझौता, जानिए क्या होगा फायदा
'TMC कभी...', समिक भट्टाचार्य ने ममता की पार्टी को लेकर ऐसा क्या कह डाला, मच गया बवाल?
'TMC कभी...', समिक भट्टाचार्य ने ममता की पार्टी को लेकर ऐसा क्या कह डाला, मच गया बवाल?
वक्फ भूमि विवाद को लेकर कर्नाटक सरकार पर बरसी भाजपा, किसानों की जमीन खतरे में डालने का लगाया आरोप
वक्फ भूमि विवाद को लेकर कर्नाटक सरकार पर बरसी भाजपा, किसानों की जमीन खतरे में डालने का लगाया आरोप
BJP Tarun Chugh: राज्यसभा पहुंचते ही तरुण चुग ने संसद की सीढ़ियों पर टेक दिया माथा, जानें उनके बारे में सब
राज्यसभा पहुंचते ही तरुण चुग ने संसद की सीढ़ियों पर टेक दिया माथा, जानें उनके बारे में सब

वीडियोज

Ketan Murder Mystery: कैसे मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने रची केतन की हत्या की खौफनाक साजिश?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
थलापति विजय के लिए बड़ी खुशखबरी? AIADMK के एक और विधायक का इस्तीफा, विधानसभा में बदल जाएगा पूरा गणित
नसरपुर: 4 साल की बच्ची का रेप करने वाला भीमराव कांबले चढ़ेगा सूली! फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
4 साल की बच्ची का रेप और मर्डर करने वाला भीमराव कांबले सूली पर चढ़ेगा! मिली फांसी की सजा
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
सेशेल्स की संसद में पीएम मोदी क्यों करने लगे चटनी और समोसे की बात? बोले- 'जब मैं आपके साथ खड़ा हूं तो...'
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और उसे बाहर करो...', सुनील गावस्कर की दो टूक, दे दिया बड़ा बयान
Welcome To The Jungle BO Day 3 Worldwide: 'वेलकम टू द जंगल' ने दुनियाभर में 3 दिनों में कूटे खूब नोट, 6 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
वेलकम टू द जंगल' का दुनियाभर में तांडव, 3 दिनों में कर डाली गजब कमाई
NASA Swift Telescope: धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
धरती की तरफ तेजी से गिर रहा 'बह्मास्त्र', बचाने के लिए 30 हजार करोड़ खर्च करेगा NASA, जानें है क्या ये
Toddler Behaviour: टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
टॉडलर की इन उबाऊ आदतों से परेशान, डॉक्टर से जानें बच्चों के विकास के लिए ये क्यों जरूरी?
Pusa Basmati 1882: कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
कम पानी में भी बंपर पैदावार देगी बासमती की यह किस्म, सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए बनी उम्मीद
Embed widget