एक्सप्लोरर

12वीं की परीक्षा को लेकर असमंजस के बीच हाई लेवल बैठक कल, राज्यों के साथ संयुक्त बैठक में होगी चर्चा

राजनाथ सिंह खुद उत्तर प्रदेश सरकार में कल्याण सिंह के मुख्य मंत्री रहते हुए शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं. जबकि पिछली मोदी सरकार में देश के गृहमंत्री रह चुके हैं.

नई दिल्लीः 12वीं की परीक्षा को लेकर मौजूद असमंजस की स्थिति के बीच कल एक हाई लेवल बैठक बुलाई गई है. केंद्र और राज्य सरकारों की संयुक्त बैठक में परीक्षा को लेकर प्रत्येक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. जिसके बाद ये तय किया जाएगा की 12वीं की परीक्षा होगी या नहीं? या अन्य किसी विकल्प पर निर्णय लिया जाएगा. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव, परीक्षा का आयोजन कराने वाले बोर्डो के अध्यक्ष, और परीक्षा नियंत्रण से जुड़ी अन्य संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहेंगे. 
 
गौरतलब है कि कोरोना के चलते सभी राज्यों के शिक्षा बोर्डों, सीबीएसई, आईसीएसई ने 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. साथ ही एनटीए समेत राष्ट्रीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली अन्य संस्थाओं ने भी परीक्षाएं स्थगित की हुई हैं.
 
जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 30 मई को परीक्षाओं को लेकर भावी योजना के बारे में बताने की बात कह चुके हैं. कोई निर्णय लेने से पहले केंद्र सरकार सभी पहलुओं पर विचार करना चाहती है.
 
इसी कड़ी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एक सप्ताह पहले राज्यों के शिक्षा सचिवों के साथ बैठक कर चुके हैं. इसी क्रम में रविवार को एक बार फिर एक बड़ी बैठक बुलाई गई है. 
 
इन संभावनाओं पर हो सकता है निर्णय
- कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतिदिन रैपिड टेस्ट कराते हुए परीक्षाओं का आयोजन हो
- परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और एक कमरे में कम से कम परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा का आयोजन हो
- परीक्षा को कुछ दिनों के लिए और टाल दिया जाए और स्थिति सुधरने पर जुलाई के मध्य में परीक्षाएं कराई जाए.
- कुछ मेजर विषयों की ही परीक्षा कराई जाए, जबकि सामान्य विषयों में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट कर दिया जाए
- पढ़ाई की तरह ही ऑनलाइन परीक्षा का हो आयोजन
- परीक्षा रद्द कर हाईस्कूल की तरह ही छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट कर दिया जाए
 
पीएम छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य को लेकर हैं चिंतित
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान तो है ही लेकिन उनके साथ स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित हैं. यही कारण है कि पीएम के निर्देश पर परीक्षाओं को आयोजित कराने को लेकर एक मंत्रियों के समूह का गठन किया गया है. जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.
 
राजनाथ सिंह की अगुवाई में गठित किए गए केंद्रीय मंत्रिमंडल समूह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्र सरकार के दो पूर्व शिक्षा मंत्री और मौजूदा समय में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे स्मृति ईरानी और प्रकाश जावड़ेकर को रखा गया है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget