एक्सप्लोरर

HC ने मांगा जवाब, चुनावी सामग्री में क्यों हो रहा प्लॉस्टिक का इस्तेमाल

याचिका में कहा गया है कि प्रदेश में प्लास्टिक के बैग का उत्पादन, भंडारण व उपयोग प्रतिबंधित है. सरकार के इस निर्णय को हाईकोर्ट ने भी उचित ठहराया था. जब प्लास्टिक के कैरी-बैग का उपयोग प्रतिबंधित है तो प्लास्टिक का उपयोग चुनाव प्रचार सामग्री में क्यों किया जा रहा है.

जबलपुर: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान प्लास्टिक की चुनावी सामग्री के इस्तेमाल के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने नोटिस जारी कर दो हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है. याचिका की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के जस्टिस पी के जायसवाल व जस्टिस बी के श्रीवास्तव की खंडपीठ ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए याचिका पर अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की. जबलपुर निवासी संजीव कुमार पांडे की और से दायर की गयी याचिका में कहा गया था कि अपशिष्ट पदार्थ अधिनियम की श्रेणी में प्लास्टिक से बनने वाले फ्लेक्स, होर्डिंग व झंडे भी आते हैं. केन्द्रीय प्लास्टिक पदार्थ प्रतिबंधित सूची में भी यह शामिल हैं. इसके बावजूद भी विधासभा चुनाव में प्रचार प्रसार के लिए इनका उपयोग किया जा रहा है. एक अनुमान के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रतिदिन प्रचार प्रसार के लिए दस टन प्लास्टिक से बने फ्लेक्स, होर्डिंग व झंडे का उपयोग होगा. इतनी भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री का उत्पादन पर्यावरण की लिए घातक है. याचिका में कहा गया है कि प्रदेश में प्लास्टिक के बैग का उत्पादन, भंडारण व उपयोग प्रतिबंधित है. सरकार के इस निर्णय को हाईकोर्ट ने भी उचित ठहराया था. जब प्लास्टिक के कैरी-बैग का उपयोग प्रतिबंधित है तो प्लास्टिक का उपयोग चुनाव प्रचार सामग्री में क्यों किया जा रहा है. याचिका में प्रदेश सरकार व राज्य चुनाव निर्वाचन आयोग को प्रतिवादी बनाया गया था. याचिका की सुनवाई के बाद खंडपीठ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील नमन नागरथ उपस्थित हुए. मध्य प्रदेश: सालाना आय के मामले में अपनी पत्नियों से पीछे हैं राजनीति के ये दिग्गज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget