एक्सप्लोरर

बढ़ते तनाव के बीच गुरमीत राम रहीम का समर्थकों से शांति की अपील

डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम पर लगे रेप के आरोप पर आज फैसला आएगा. इसे लेकर हरियाणा और पंजाब में तनाव है. खुद गुरमीत राम रहीम ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और अपने घर वापस लौटने की अपील की है.

नई दिल्लीः डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम पर लगे रेप के आरोप पर आज फैसला आएगा. इसे लेकर हरियाणा और पंजाब में तनाव है. अगले 72 घंटे तक सभी ट्रेन-बस सेवा और मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. दोनों राज्यों में हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस बिगड़े हालात में खुद गुरमीत राम रहीम ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और अपने घर वापस लौटने की अपील की है.

फेसबुक पोस्ट के जरिए डेरा प्रमुख ने ये अपील की है. राम रहीम नें लिखा कि ‘’हमने सदा कानून का सम्मान किया है. हालांकि हमारी पीठ में दर्द है. लेकिन फिर भी क़ानून का पालन करते हुए हम कोर्ट जरूर जाएंगे. हमें भगवान पर दृढ़ यक़ीन है. सभी शान्ति बनाए रखें.’’

फैसले से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर सुनवाई आज दोपहर 2.30 बजे राम रहीम पर लगे रेप आरोप पर पंचकूला सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाएगी. इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह 11.30 बजे सुनवाई होगी. इलाके में धारा 144 के बावजूद यहां डेरा समर्थक हजारों की तादाद में इकट्ठा हो गए हैं जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है.

सुनवाई में पहुंचेंगे राम रहीम

आज दोपहर 2.30 बजे सीबीआई की स्पेशल कोर्ट गुरमीत राम रहीम पर फैसला सुनाएगी. इस दौरान वह कोर्ट में मौजूद होंगे. राम रहीम ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की है. खबर है कि वो सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय से पंचकूला सड़क मार्ग से जाएंगे और उनके साथ 800 गाड़ियों का काफिला चलेगा. गुरमीत राम रहीम ने अपने समर्थकों से भी अपील की है कि वह शांति बनाए रखें. बाबा राम रहीम ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है, ‘’हमने सदा कानून का सम्मान किया है. हालांकि हमारी पीठ में दर्द है. लेकिन फिर भी क़ानून का पालन करते हुए हम कोर्ट जरूर जाएंगे. हमें भगवान पर दृढ़ यक़ीन है. सभी शान्ति बनाए रखें.’’

हाईकोर्ट ने लगाई प्रशासन को फटकार

पंचकूला में डेरा समर्थकों का भारी हुजूम इकट्ठा होने पर कल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और पुलिस को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने प्रशासन को धारा 144 को कड़ाई से लागू करके पंचकूला को डेरा समर्थकों से खाली कराने को कहा. हरियाणा पुलिस ने बीती रात डेरा समर्थकों को हटाने की कोशिश की लेकिन डेरा समर्थक हटने को तैयार नहीं हुए. हरियाणा पुलिस बीती रात कुछ हरकत में आई और लाउडस्पीकर लेकर डेरा समर्थकों से वापस जाने की अपील करती रही लेकिन डेरा समर्थक पुलिस का अनुरोध मानने को तैयार नहीं हुए.

क्या है पूरा मामला ?

साल 2002 में बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वियों के यौन शोषण के आरोप लगे थे. इसके बाद इसकी जांच हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी थी. एक साध्वी ने राम रहीम पर यौन शौषण का आरोप लगाते हुए एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था. इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 को सीबीआई को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget