एक्सप्लोरर

रेप केस में राम रहीम पर फैसला कल, पंचकूला में जमा हुए लाखों समर्थक, स्कूल-कॉलेज बंद

पूरे पंजाब औऱ हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के 60 लाख से ज्यादा समर्थक हैं. डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता दावा कर रहे हैं कि उनके लाखों समर्थक पंचकूला पहुंच चुके हैं और कई लाख और भक्त पहुंचने वाले हैं. माना जा रहा है कि अगर कोर्ट ने बाबा के खिलाफ फैसला सुनाया तो उनके समर्थक बड़ा बवाल मचा सकते हैं.

पंचकूला:  डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर चल रहे बलात्कार के केस में पंचकूला की सीबीआई अदालत कल फैसला सुना सकती है. अदालत ने खुद राम रहीम को पेश होने का निर्देश भी दिया है. लेकिन फैसले से पहले पूरे हरियाणा और पंजाब के डेरा समर्थक पंचकूला में जमा हो रहे हैं. सिर्फ पंचकूला ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पंजाब के कई और शहरों में भी डेरा के इन उग्र समर्थकों से निपटना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है.

डेरा समर्थकों से निपटने की चुनौती 

बाबा राम रहीम के समर्थक ही चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं. दरअसल बाबा राम रहीम पर बलात्कार के आरोप में केस चल रहा है. इसी केस के सिलसिले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने कल यानी 25 अगस्त को बाबा राम रहीम को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. उसी दिन अदालत ये फैसला सुना सकती है कि उन पर लगा बलात्कार का आरोप सही है या नहीं, लेकिन फैसले से पहले ही हरियाणा और पंजाब से बाबा के समर्थक बड़ी संख्या में पंचकूला पहुंच गए हैं.

रेप केस में राम रहीम पर फैसला कल, पंचकूला में जमा हुए लाखों समर्थक, स्कूल-कॉलेज बंद

हरियाणा, पंजाब में डेरा सच्चा सौदा के 60 लाख से ज्यादा समर्थक

पूरे पंजाब औऱ हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के 60 लाख से ज्यादा समर्थक हैं. डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता दावा कर रहे हैं कि उनके लाखों समर्थक पंचकूला पहुंच चुके हैं और कई लाख और भक्त पहुंचने वाले हैं. माना जा रहा है कि अगर कोर्ट ने बाबा के खिलाफ फैसला सुनाया तो उनके समर्थक बड़ा बवाल मचा सकते हैं.

फरीदकोट में पेट्रोल, डीजल जमा करने की खबर 

पंजाब के फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा समर्थकों के पेट्रोल, डीजल और धारदार हथियार जमा करने की जानकारी भी पुलिस को मिली है.  हरियाणा के पानीपत में पुलिस की चेकिंग के दौरान गाड़ियों से डंडे और दूसरे हथियार बरामद हो रहे हैं.

यही वजह है कि पंजाब और हरियाणा में भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. पंजाब के लुधियाना समेत कई शहरों में बाहर से आने-जाने वाले रास्ते सील करने पड़े हैं.  पंजाब-हरियाणा के साथ-साथ चंडीगढ़ का प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है.

पंचकूला के सभी स्कूल, कॉलेज में छुट्टी घोषित

हरियाणा सरकार किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पंचकूला जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थाओं में 23, 24 और 25 अगस्त को छुट्टी घोषित कर चुकी है.  24 और 25 अगस्त को पंचकूला के सेक्टर 2, 4, 5 और 6 में आने वाले सरकारी दफ्तरों और बैंकों में भी छुट्टी घोषित की गई है.  हालांकि आवश्यक सेवाओं के तहत आने वाले दफ्तर इस दौरान खुले रहेंगे.

Saint-Gurmeet-Ram-Rahim-Singh-Ji-Insaan.jpg

चंडीगढ़ के स्कूल भी दो दिन के लिए बंद 

चंडीगढ़ के स्कूल भी दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं. पंजाब में 16 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पंजाब के 47 स्थानों को अति संवेदनशील घोषित कर दिया गया है. हरियाणा से लगने वाली पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है. पूरे पंजाब और हरियाणा में धारा 144 लगा दी गई है.

पंजाब में अर्द्धसैनिक बलों की 75 और हरियाणा में 35 टुकड़ियां भेजी गई हैं. ख़ुफिया एजेंसियों को डेरा समर्थकों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. पेट्रोल पंप के मालिकों को किसी को भी कैन या बोतल में खुला पेट्रोल-डीजल न देने का निर्देश दिया गया है.

पंचकूला में सीबीआई कोर्ट की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर ली है. दो दिन के लिए अदालत के आसपास गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. इन तमाम इंतज़ामों के बावजूद पुलिस-प्रशासन के लिए बाबा राम रहीम के समर्थकों की भारी भीड़ और उनके उग्र तेवरों को संभालना आसान नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget