एक्सप्लोरर

जानिए कैसे रखा गया चक्रवात 'फोनी' का नाम और क्या है इस शब्द का मतलब

'फोनी' नाम का मतलब क्या है और यह नाम किस देश ने दिया है. अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आइए आपको बताते हैं इसका जवाब

भुवनेश्वर: चक्रवाती तूफान फोनी भयानक रूप लेता जा रहा है. आज यह तूफान ओडिशा में दस्तक देगा. तूफान फोनी सुबह 10 बजे से 12 बजे के ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में पहुंच सकता है. आज ओडिशा में पौने दो सौ किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाएं चलेंगी. आंध्र प्रदेश में इस वक्त तेज बारिश हो रही है. लोगों को बचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. फंसे हुए टूरिस्टों को निकालने के लिए 20 बसों का इंतजाम किया गया है. ओडिशा में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान 'फोनी' के पूर्वी तट की ओर मुड़ने के कारण तटीय इलाकों के निचले क्षेत्रों से आठ लाख लोगों को निकालने के लिए बुधवार को एक व्यापक अभियान शुरू किया गया जो अब तक जारी है.

क्या है फोनी शब्द का मतलब, किस देश ने दिया नाम

इस खतरनाक चक्रवाती तूफान फोनी के बारे में आप जरूर जानना चाहते होंगे. आखिर इसको फोनी नाम क्यों दिया गया और इस शब्द का मतलब क्या है और यह नाम इस तूफान को दिया किस देश ने है? हम आपको इन सवालों के जवाब दे रहे हैं. दरअसल फोनी तूफान उत्तर हिंद महासागर में उठ रहा है. ऐसे में इसका नाम रखने की जिम्मेदारी इस क्षेत्र में आनेवाले देशों की थी. जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है. फोनी को उसका नाम बांग्लादेश द्वारा ही मिला है. फोनी का मतलब सांप होता है.

जानिए कैसे रखा गया चक्रवात 'फोनी' का नाम और क्या है इस शब्द का मतलब

चक्रवाती तूफानों के नाम रखने के हैं नियम

प्रत्येक चक्रवात के नाम का चयन करने के लिए एक प्रक्रिया बना रखी है. तूफानों को नाम देने के लिए फिलहाल यूएन की वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाजेशन ने नियम तैयार किए हुए हैं. इसके हिसाब से जिस इलाके में तूफान आएगा वहां की क्षेत्रीय एजेंसियां इसको नाम देंगी. इसका तरीके यह बताया जाता है कि साल के पहले तूफान को A फिर अगले तूफान को B से नाम दिया जाएगा. ईवन नंबर वाले साल (जैसे 2018) को पुरुष नामों में से कोई दिया जाएगा. वहीं ऑड सालों (जैसे 2019) में महिलाओं के नाम पर तूफान को नाम मिलेगा.

जानिए कैसे रखा गया चक्रवात 'फोनी' का नाम और क्या है इस शब्द का मतलब

भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान और थाईलैंड उत्तर हिंद महासागर में विकसित होने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नाम क्षेत्रीय समिति को भेजते हैं. वर्तमान में, प्रत्येक देश ने भविष्य में होने वाले चक्रवातों के लिए आठ नामों का सुझाव दिया है. 64 नामों वाली सूची से ही 'फानी' नाम तय किया गया था. भारत ने भी चक्रवाती तूफान के कई नाम सुझाए हैं अग्नि, आकाश, बिजली, जल, लहर, मेघ, सगर और वायु कुछ उदाहरण है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासे के बाद उठे कई सवाल
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget