एक्सप्लोरर

Heavy Snowfall: जम्मू कश्मीर में 'बहुत भारी बर्फबारी', रेड अलर्ट जारी, IMD ने कहा- बिगड़ सकते हैं हालात

IMD Alert: श्रीनगर में पहली बार भारी बर्फबारी हो रही है और ऊपरी इलाकों से भारी हिमपात की सूचना है. मौसम विभाग के मुताबिक हालात और खराब हो सकते हैं.

IMD Alert for Jammu Kashmir: मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में भारी से 'बहुत भारी बर्फबारी' के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. श्रीनगर में पहली बार भारी बर्फबारी हो रही है और ऊपरी इलाकों से भारी हिमपात की सूचना है. मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की सूचना है और इसके परिणामस्वरूप हम अलर्ट को अपग्रेड कर रहे हैं. आईएमडी ने 7 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के लिए ये रेड अलर्ट जारी किया है.

इस समय कश्मीर के अधिकांश स्थानों और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि जम्मू क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक बारिश/बर्फ की तीव्रता में और वृद्धि की उम्मीद है, क्योंकि 7 जनवरी (रात) और 8 जनवरी के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश / हिमपात हो सकता है. जम्मू-कश्मीर में 9 जनवरी की सुबह से धीरे-धीरे सुधार होगा.

ये भी पढ़ें- Nagpur के RSS कार्यालय की आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कराई रेकी, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

मौसम विभाग चार प्रकार के अलर्ट जारी करता है, जो सावधानी बरतने के स्तर को दर्शाते हैं. ग्रीन, यलो, एम्बर और रेड. अधिकारी ने कहा कि मौसम प्रणाली मुख्य रूप से शनिवार को सतह और हवाई परिवहन को प्रभावित कर सकती है. इसके चलते संवेदनशील स्थानों पर हिमस्खलन/भूस्खलन हो सकता है. 

मौसम विभाग ने लोगों से हिमस्खलन के संभावित क्षेत्रों में उद्यम न करने, यातायात सलाह का गंभीरता से पालन करने के साथ-साथ अपने घरों में उचित वेंटिलेशन को बनाए रखने का आग्रह किया है. कश्मीर इस वक्त 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की चपेट में है, जिसे स्थानीय रूप से 'चिल्लई कलां' के रूप में जाना जाता है. ये 21 दिसंबर से शुरू हुई थी. इसके बाद 20 दिनों तक चलने वाला 'चिल्लई खुर्द' और 10 दिनों तक चलने वाला 'चिल्लई बच्चा' होता है.

ये भी पढ़ें- ABP C-Voter Survey: चुनाव में वोटिंग के लिए वैक्सीन जरूरी हो? लोगों ने दिए ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget