एक्सप्लोरर

पानी-पानी मुंबई: मूसलाधार बारिश से बेहाल हुई मायानगरी, रोड से लेकर रेल तक सब खस्ताहाल

ठाणे, मुलुंड, पवई, अंधेरी, बोरीवली, मलाड, विक्रोली समेत दक्षिण मुंबई में रात से ही मूसलाधार बारिश जारी है. कई जगहों में जलभराव हो गया है. इसके साथ ही तेज बारिश का असर रोड ट्रैफिक और रेल ट्रैफिक पर भी देखने को मिला है.

मुंबई: मुंबई में बारिश ने छुट्टी के दिन को बेमजा कर दिया है, मुंबई के कई इलाकों में भारिश के चलते जलजमाव जैसे हालात हैं. तेज बारिश ने मुंबई की रफ्तार रोक दी है, कई रिहायशी इलाकों में जलजमाव देखने को मिल रहा है. रविवार का दिन होने से प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है कि जरूरी ना हो तो घर से ना निकलें. आज दोपहल ढाई बजे समंदर में करीब 5 फीट ऊंची लहरें उठने का अनुमान है, लोगों को समंदर के पास ना जाने की सलाह दी गई है.

इस बीच बारिश को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, ''मुंबई में बारिश होने के बाद पानी भरता है ये सही है. लेकिन औसत से ज्यादा बारिश होने और टाइड की वजह से भी पानी भरता है. 8 पंपिंग स्टेशन्स प्रस्तावित थे लेकिन उनमें से पांच पूरे हुए तीन होने बाकी हैं. बारिश पर नजर रखने के लिए प्रशासन सतर्क है. लोगों को सही समय पर सूचनाएं दी जा रही हैं.''

भारी बारिश से मुंबई में सबसे ज्यादा असर यहां के ट्रैफिक पर पड़ा है, कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं, सड़कें तालाब बन गई हैं, आम लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा ठप होने से हजारों यात्री फंस गए हैं. बारिश की वजह से मुंबई सीएसटी से कल्याण, कर्जत, कसारा, अंबरनाथ और बदलापुर के लिए लोकल का संचालन बंद हो गया है.

सीएसटी से नवी मुंबई को जोड़ने वाली हार्बर लाइन भी ठप पड़ी है. लोकल ट्रेन सेवा अभी सिर्फ पश्चिम रेलवे की लाइन पर चल रही है लेकिन यहां 20 से 25 मिनट की देरी है. मुंबई लोकल की सेंट्रल रेलवे लाइन ठप पड़ी है, सायन-कुर्ला, भांडुप -कांजुर मार्ग और अम्बरनाथ-बदलापुर के बीच पानी भरा है.

मुंबई औऱ ठाणे में रात भर से मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे सायन, कुर्ला, मुलुंड, पवई, अंधेरी, बोरविली, मालाड, घाटकोपर और विक्रोली में जगह-जगह पानी भर गया है. मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर कई जगह पानी भर गया है. राहत की बात ये है कि अभी तक हवाई यातायात पर असर की खबर नहीं है. मुंबई के अंधेरी सबवे में आज फिर कल जैसा नजारा देखने को मिल रहा है, पानी भरने के बाद आज फिर सबवे बंद किया गया है.

मुंबई के ऊपर काले बादल डेरा जमाए हुए हैं. लोकल के अलावा मेट्रो स्टेशन का भी हाल बुरा है. असल्फा मेट्रो स्टेशन के आसपास पानी भरा हुआ है. मुंबई के पास पालघर के नालासोपारा का भी बुरा हाल है. नालासोपारा के रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया है. वहीं सायन रोड इलाके में बारिश के बाद कई जगह जल भराव देखने को मिल रहा है, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. वसई इलाके में भारी बारिश के बाद लोग फंस गए, फायर बिग्रेड ने करीब 25 लोगों को बचाया. मुंबई में मीठी नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण क्रांति नगर में लोगों के घरों में पानी घुस गया है. एनडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरु कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget