एक्सप्लोरर

Heavy Rain: पहाड़ से मैदान तक कुदरत का क्रोध, राजस्थान के कई शहरों में हाहाकार तो जम्मू कश्मीर में नदियों में फंसे लोग

Rajasthan Rain: राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद यहां के कई शहरों में हाहाकार मचा हुआ है. राजस्थान के जोधपुर में तबाही का मंजर है तो वहीं कठुआ में नदियां उफान पर हैं जिनें कई लोग फंस गए.

Weather Update: पहाड़ से लेकर मैदान तक कुदरत का क्रोध देखने को मिल रहा है. हर तरफ तबाही की बाढ़ आई है. राजस्थान (Rajasthan) के कई शहरों में हाहाकार मचा है. तो वहीं जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कठुआ में भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद नदियां उफान पर हैं. कई लोग तो नदियों में फंस गए जिसके बाद रेस्क्यू ऑरेशन (Rescue Operation) चलाया गया. आसमान से बरस रही आफत के आगे लोग लाचार और बेबस हैं.

राजस्थान में सोमवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा था और फिर जब आसमान से आफत बरसी तो हर तरफ तबाही और बर्बादी नजर आने लगी. राजस्थान के जोधपुर शहर में पानी का प्रवाह देख हर कोई सहम गया. भारी बारिश से जोधपुर शहर की गलियों में सैलाब आ गया जो जहां था वहीं ठिठक गया. पानी की तेज आवाज लोगों को डराने लगी.

जोधपुर शहर हुआ पानी पानी

सड़क पर खड़ी कार को चीरती हुई पानी धार तेजी से आगे बढ़ने लगी. बताया जा रहा है कि एक कार विधायक सूर्यकांत व्यास के घर के  बाहर खड़ी थी. काफी देर तक ये कार पानी का प्रवाह झेलती रही. वहां मौजूद लोगों की नजर कार पर टिक गई. आसपास खड़े लोग वीडियो भी बनाने लगे. कार के पास कई लोग खड़े दिखे. हर किसी को यही लगने लगा कि कार पानी में अब बही. तब बही. लेकिन कार भी जैसे पानी से संघर्ष पर आमादा हो गई हो. इस बीच पानी की धारा और तेज हो गई और सामने से पानी का तेज बहाव से नीले रंग की कार एक खिलौने की तरह पानी में गई. ऐसा लग रहा है जैसे सैलाब ने कार में बैक गियर लगा दिया हो और कार को पीछे की तरफ ले जा रही हो.  

सैलाब का ये मंजर सिर्फ इसी गली में नहीं दिखा बल्कि हर के कई हिस्सों में कमोबेश यही हाल रहा. अस्पताल के बाहर कई गाड़ियां फंस गई. इस दौरान कुछ एंबुलेंस भी पानी में बंद हो गई. जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. आफत की इस बारिश के बीच कुछ लोग शिव मंदिर में भजन कीर्तन करते भी नजर आए. काफी देर तक जोधपुर में बारिश के पानी तांडव मचाता रहा और लोगों की सांसे अटकी रहीं.

जम्मू-कश्मीर में नदिया उफान पर, लोग फंसे

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कठुआ (Kathua) में भारी बारिश (Heavy Rain) से नदियां उफान पर हैं. ऐसे में कुछ लोग उझ नदी में फंस गए. जिसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) चलाया गया. भारी बारिश की वजह से कुछ लोग उछ नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए. प्रशासन (Administration) को जब लोगों के सैलाब में घिरे होने की खबर मिली तो SDRF की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु हुआ. पानी का बहाव इतना तेज था कि रेस्क्यू बोट को सैलाब में फंसे लोगों तक पहुंचे में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. रेस्क्यू टीम ने नदी के एक टापू पर फंसी 4 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. कठुआ में उझ नदी में ऐसे ही कई और जगहों पर लोगों के फंसने की खबर मिली तो SDRF की टीम ने जगह जगह फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे कामयाबी भी मिली.

ये भी पढ़ें: Bhopal News: भोपाल-जबलपुर हाईवे टूटने पर सरकार सख्त, ईजीनियर सस्पेंड, बनाने वाली एजेंसी ब्लैक लिस्टेड

ये भी पढ़ें: Gujarat Rain Forecast: गुजरात के कई इलाकों में 26 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान, जानें- अपने शहर का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget