एक्सप्लोरर

Heavy Rain in Kerala: केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश, तिरुवनंतपुरम समेत पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी

Heavy Rain in Kerala: तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलाप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Heavy Rain in Kerala: केरल के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई नदियां उफान पर आ गईं. मौसम विभाग के अधिकारियों ने राज्य के पांच जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से दी गयी नवीनतम जानकारी के मुताबिक पथनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्णाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है. इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलाप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अरब सागर के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में व्यापक स्तर पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. विजयन ने राज्य के लोगों से अगले 24 घंटे के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि दक्षिण और मध्य जिलों में बारिश पहले ही शुरू हो चुकी है तथा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शाम तक उत्तरी जिलों में भी बारिश तेज हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के परिणामस्वरूप कुछ नदियों में जल स्तर बढ़ने की आशंका है और कुछ बांधों का जल स्तर भी बढ़ सकता है. उन्होंने नदियों और बांधों के आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों को अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. राजधानी तिरुवनंतपुरम के चम्पकमंगलम में लगातार भारी बारिश के कारण शुक्रवार की रात एक घर की दीवार का एक हिस्सा गिरने के हादसे में दो बच्चे बाल-बाल बच गए. हादसे के समय दोनों बच्चे सो रहे थे और दोनों को मामूली चोटें आई हैं.

जिलाधिकारी नवजोत खोसा ने लोगों को तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश के मद्देनजर पर्यटन स्थलों के अलावा नदियों और अन्य जल निकायों के पास जाने से बचने की सलाह दी है. इस बीच, राजस्व मंत्री के राजन ने आपदा प्रबंधन कार्यक्रमों के साथ समन्वय करने और राज्य भर में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों की एक बैठक बुलाई है.

यह भी पढ़ें

Singhu Border Murder Case: किसान मोर्चा ने कहा- कार्रवाई में देंगे साथ, पुलिस बोली- जल्द होगी गिरप्तारी | पढ़िए पूरा मामला

Singhu Border Murder Case: युवक की बेरहमी से हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget