एक्सप्लोरर

जम्मू: तेज बारिश का कहर, कई मकानों को पहुंचा नुकसान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में बुधवार तक वेदर वार्निंग जारी की है. मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बुधवार तक भारी बारिश हो सकती है.

जम्मू: रविवार और सोमवार की दरमियानी रात जम्मू में हुई बारिश ने यहां के कई लौ लाइंग इलाको में कहर बरपाया है और कई मकानों को नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में बुधवार तक वेदर वार्निंग जारी की है. मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बुधवार तक भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने यह भी आशंका जताई है कि इन दिनों पहाड़ी इलाकों से चट्टानें खिसकने और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं और साथ ही कई इलाकों में अचानक बाढ़ का भी अलर्ट जारी किया गया है. इसके चलते रविवार और सोमवार की दरमियानी रात हुई बारिश में जम्मू के कई बरसाती नालों में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई.

जम्मू के कालिका कॉलोनी में एक बरसाती नाले में आई बाढ़ से इस इलाके के चार घर डर गए गनीमत यह रही की वेदर वार्निंग के चलते पहले ही यहां के लोगों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई थी, जिससे इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई. लेकिन, घर ढहने से यहां के लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया.

बरसाती नाले में बनावत का काम कराने की मांग

कालिका कॉलोनी में रहने वाले लोगों का दावा है कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात यहां के नाले में पानी इतनी तेज आया कि इस पानी ने किसी को संभालने नहीं दिया. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक पानी यहां के 4 घरों को बहाकर ले गया और गनीमत यह रही कि इन घरों में रहने वाले लोगों को पहले ही यहां से निकाल लिया गया था. इन लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बरसाती नाले में बनावत का काम किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो.

यह भी पढ़ें-

Explained: बच्चों के लिए बड़ा खतरा है ऑनलाइन गेमिंग, माता-पिता का बैंक बैलेंस हो रहा खाली, इससे कैसे बचें?

Explained: छह साल में राजद्रोह के 326 मामले दर्ज, महज छह को सजा, असम में सबसे ज्यादा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget