एक्सप्लोरर

उत्तर से दक्षिण तक पानी-पानी: बारिश-बाढ़ से बेहाल ओडिशा, राजस्थान और एमपी, उत्तराखंड में बादल फटने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के मध्य में लखनऊ, कानपुर से गोरखपुर, वाराणसी इलाहाबाद तक कई शहरों में अच्छी मानसून वर्षा होने की संभावना है. पटना सहित बिहार में कुछ शहरों में बारिश होने की संभावना है.

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से कोहराम मचा हुआ है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. बारिश से उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक हालात एक जैसे हो गए हैं. दिल्ली एनसीआर समेत, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के कई राज्य बाढ़ और बारिश से बेहाल हैं. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आने वाले समय में तेज बारिश की चेतावनी दी है. उत्तराखंड में विशेष तौर पर भारी बारिश और बादल फटने का अनुमान जताया गया है.

ओडिशा में भारी बारिश ने मचाई तबाही ओडिशा में भारी बारिश ने बुरा हाल कर दिया है, ओडिशा के रायगडा जिले में बारिश से रेलवे ट्रैक पर नदी जैसी स्थिति पैदा हो गई. हालांकि अब स्थिति ठीक हो गई है और सारी ट्रेनें दोबारा चलने लगी हैं. इसके साथ ही ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर, पुरी और कटक हर जगह एक जैसी स्थिति है. बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बन जाने से भारी बारिश हुई है. इन तीन शहरों के अलावा रायगढ़ा, कालाहांडी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाडा औऱ जाजपुर में भी भारी बारिश हुई है.

मध्यप्रदेश में बारिश से बने जानलेवा हालात मध्य प्रदेश के भी कई शहर बारिश के आगे बेबस हो गए हैं. मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है जिसके कारण नदियों का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी सड़कों पर आ चुका है और इसी कारण कई जगह जानलेवा हालात बन रहे हैं. एमपी के नीमच में पिछले 7 दिनों से लगातार पानी बरस रहा है, जिस कारण सभी नदी नालों में पानी उफान पर है, पुल और पुलिया पानी में डूब चुके हैं. वहीं दमोह जिले में लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश के कारण गांवों के साथ साथ शहरी इलाके भी बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं.

गुजरात भी हुआ पानी पानी दक्षिणी गुजरात में कल दो घंटे हुई जोरदार बारिश ने वलसाड शहर को फिर पानी पानी कर दिया. वलसाड के कई इलाकों में तो दो से ढाई इंच बारिश दर्ज की गई. वलसाड शहर के छीपवाड इलाके में लोगों के घरों में पानी भर गया है. वलसाड के धरमपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. वलसाड में पानी के बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई. पानी के तेज बहाव को गंभीरता से नहीं लेकर दो युवक जान जोखिम में डालकर पानी पार कर रहे थे तभी एक युवक बह गया, पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है. पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बारिश और बाढ़ के चलते गुजरात दौरा रद्द कर दिया था.

आज आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम का हाल? उत्तर भारत में पहाड़ों से मैदानी राज्यों तक मानसून के घने बादल बने रहेंगे. उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश परेशान कर सकती है . जम्मू कश्मीर कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अच्छी मानसूनी बौछारें जारी रहेंगी. अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, फ़रीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर, आगरा, मथुरा, हापुड़ सहित पश्चिमी यूपी, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में अच्छी मानसून वर्षा जारी रहेगी.

उत्तर प्रदेश के मध्य में लखनऊ, कानपुर से गोरखपुर, वाराणसी इलाहाबाद तक कई शहरों में अच्छी मानसून वर्षा होने की संभावना है. पटना सहित बिहार में कुछ शहरों में बारिश होने की संभावना है. झारखंड में अच्छी मानसूनी बौछारें जारी रहने के आसार हैं. इस समय बंगाल की खाड़ी में एक मानसून सिस्टम डिप्रेशन के रूप में बना है. यह कल तक ओड़ीशा पर होगा, इसके चलते ओड़ीशा के अलावा छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश में भीषण बारिश जारी रहेगी. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में तेज़ वर्षा के आसार हैं.

पश्चिमी मध्य प्रदेश में लंबे समय बाद कम होगी बारिश जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ शहरों में तेज़ वर्षा बनी रह सकती है. गुजरात के कुछ शहरों में मध्यम बारिश हो सकती है. मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी सहित आसपास की तटीय इलाकों में मध्यम बौछारें गिर सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget