एक्सप्लोरर

Heatwave Alert: अभी तो आसमान से और बरसेंगे अंगारे, अगले 4-5 दिन तक भीषण गर्मी का है अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

IMD Weather Forecast: हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में आग बरसने वाली गर्मी से लोग काफी परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार अभी आने कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. आईएमडी ने बताया कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज हीटवेव की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. 

इन राज्यों में गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और झारखंड के कुछ हिस्सों में 15 जून, 2024 को तेज हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर 17 जून को हीटवेव की भविष्यवाणी की गई है.

पूर्वोत्तर राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग और ओडिशा में 17 जून को हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है. हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 18 जून, 2024 को हीटवेव की संभावना जताई गई है.

इस राज्यों मेें हो सकती है बारिश

आईएमडी के अनुासर कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 16-18 जून के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में 16 जून तक तेज गर्मी होने के आसार हैं. असम और मेघालय में 16 जून 2024 तक भारी बारिश (64.5-115.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है. 

उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 जून 2024 को भारी बारिश (64.5-115.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 15 जून से 18 जून के बीच भारी बारिश (64.5-115.5 मिलीमीटर) होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के भी अनुमान हैं.

ये भी पढ़ें : RSS के इंद्रेश कुमार ने बीजेपी को बताया अहंकारी तो कांग्रेस ने दिया ये पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget