एक्सप्लोरर

आयुष्मान भारत योजना पर दिल्ली और केंद्र सरकार में रार, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- 'केजरीवाल जनता का भला नहीं चाहते'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना को राजधानी दिल्ली में लागू करने से मना कर दिया है. इसके बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सीएम अरविंद केजरीवाल को दो पत्र लिख चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली की जनता का भला नहीं चाहते हैं.  

नई दिल्ली: केन्द्र और दिल्ली सरकार के बीच आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना टकराव का एक नया मुद्दा बन गया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मसले पर दो बार खत लिख चुके हैं. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना से 10 गुनी बड़ी और व्यापक है. अपने पत्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली सरकार के इस दावे को खारिज किया है. केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि उनकी दिलचस्पी दिल्ली की जनता के कल्याण में नहीं है.

आयुष्मान भारत योजना लागू करने से केजरीवाल ने किया इनकार

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना को शहर में लागू करने से इनकार कर दिया है. इस मुद्दे पर केन्द्रीय मंत्री के पत्र का जवाब देते हुए सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवा लागू की है, इसलिए केन्द्र की योजना लागू करने की यहां जरूरत नहीं है. इसपर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि आप सरकार की सभी ‘फैंसी योजनाएं जिसमें ‘यूनीवर्सल कवरेज हेल्थ स्कीम’ भी शामिल है, अभी भी ड्रॉइंग बोर्ड पर पड़ी हुई हैं और यह साढ़े चार साल बाद भी लागू किए जाने के इंतजार में है.

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का केजरीवाल पर आरोप 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर आपका कार्यकाल समाप्त होने वाला है. आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आपने एक के बाद एक ऐसी अजीब योजनाएं ला कर लोगों को बेवकूफ बनाना शुरू कर दिया है, जो कभी शुरू ही नहीं होंगी.’’

केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘आपके मोहल्ला क्लीनिक बेहद फ्लॉप साबित हुए और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मरीज की देखभाल का जो हाल है, वह हम सब देख ही रहे हैं.’’ अपने पत्र में केन्द्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री आयोग्य योजना के कई फायदे भी गिनाए.

आज श्रीलंका जाएंगे पीएम मोदी, धमाकों के बाद देश का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता होंगे आतंक के खात्मे से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर किलेबंदी तक, ये है गृह मंत्री शाह का 'मिशन कश्मीर' बंगाल: 24 परगना में झड़प, TMC के 1 और BJP के 3 कार्यकर्ताओं की मौत, अमित शाह ने पार्टी यूनिट को सतर्क रहने को कहा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget