एक्सप्लोरर

कुमारस्वामी का विवादित बयान, कहा- ISRO में मोदी की मौजूदगी विक्रम के लिए 'अशुभ' साबित हुई होगी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि मोदी छह सितंबर को देश के लोगों को यह संदेश देने के लिए बेंगलुरु पहुंचे कि चंद्रयान के प्रक्षेपण के पीछे उनका हाथ है.

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने यह बयान देकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि इसरो मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी 'अशुभ' साबित हुई होगी जिसके कारण 'चंद्रयान-2' मिशन के लैंडर विक्रम की 'सॉफ्ट लैंडिंग' असफल हो गई. कुमारस्वामी ने मैसूर में कहा, ''मैं नहीं जानता, लेकिन संभवत: वहां उनके कदम रखने का समय इसरो वैज्ञानिकों के लिए अपशगुन लेकर आया.'' उन्होंने कहा कि मोदी छह सितंबर को देश के लोगों को यह संदेश देने के लिए बेंगलुरु पहुंचे कि चंद्रयान के प्रक्षेपण के पीछे उनका हाथ है, जबकि यह परियोजना 2008-2009 के दौरान की यूपीए सरकार और वैज्ञानिकों का परिणाम थी.

एच डी कुमारस्वामी ने कहा, ''बेचारे वैज्ञानिकों ने 10 से 12 साल कड़ी मेहनत की. 'चंद्रयान-2' के लिए कैबिनेट की मंजूरी 2008-09 में दी गई थी और इसी साल फंड जारी किया गया था.'' उन्होंने कहा, ''वह (मोदी) यहां प्रचार पाने के लिए आए, जैसे मानो 'चंद्रयान-2' का प्रक्षेपण उन्हीं के कारण हुआ.'' उल्लेखनीय है कि 'चंद्रयान-2' मिशन को सात सितंबर को उस समय झटका लगा था कि जब 'विक्रम' लैंडर का पृथ्वी पर स्थित स्टेशन से संपर्क टूट जाने के कारण चंद्रमा की सतह पर योजना के मुताबिक 'सॉफ्ट लैंडिंग' नहीं हो पाई.

कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को सभी मामलों में केंद्र के सामने लाचार बताते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार में किसी में भी किसी बात के लिए प्रधानमंत्री से संपर्क करने का साहस नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसका एक उदाहरण वह है जब प्रधानमंत्री ने इसरो मुख्यालय में छह और सात सितंबर की दरम्यानी रात मौजूद मुख्यमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को वहां से जाने का इशारा किया.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''मुख्यमंत्री (येदियुरप्पा) और एक उप मुख्यमंत्री वहां गए थे...उनके साथ दो से तीन कंद्रीय मंत्री भी थे.'' उन्होंने कहा कि मोदी ने उन्हें वहां से जाने का इशारा किया और कहा कि उन्हें वहां रहने की आवश्यकता नहीं है और वे लोग वहां से चले आए.

यह भी देखें-

दिल्ली: आज से 13 टोल प्लाजा पर होगा कैशलेस पेमेंट, उल्लंघन करने वालों पर दोगुना जुर्माना लगेगा

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक करेंगी सोनिया गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget