एक्सप्लोरर

क्या आप हुए थे कोरोना संक्रमित और पता भी नहीं चला? एंटीबॉडी टेस्ट बताएगा सच

एंटीबॉडी टेस्ट स्वैब टेस्ट के मुकाबले काफी सस्ता है, इसकी रिपोर्ट भी जल्द ही मिल जाती है, हालांकि इसे स्वैब टेस्ट का विकल्प नहीं माना जाता.

मुंबई: मुंबई में लैब्स ने अब बड़े पैमाने पर एंटीबॉडी टेस्ट करने शुरू कर दिए हैं. इस टेस्ट के जरिए यह पता चलता है कि क्या भूतकाल में आपको कोरोना हो चुका है और क्या उससे निपटने के एंटीबॉडी आपके खून में तैयार हो गए हैं.

ये टेस्ट स्वैब टेस्ट के मुकाबले काफी सस्ता है और इसकी रिपोर्ट भी जल्द ही मिल जाती है, हालांकि इसे स्वैब टेस्ट का विकल्प नहीं माना जाता.

क्या है एंटीबॉडी टेस्ट? किसी शख्स को जब कोरोना हो जाता है तो उसके शरीर में वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी पैदा हो जाते हैं. कोरोना वायरस अलग-अलग लोगों में अलग-अलग तरह के लक्षण उनकी रोग प्रतिकारक क्षमता के मुताबिक दिखाता है.

किसी में कोई लक्षण नहीं दिखते, किसी में कम लक्षण दिखते हैं, किसी में गंभीर लक्षण और किसी की हालत इतनी खराब हो जाती है कि जान जाने का खतरा हो जाता है.

एंटी बॉडी टेस्ट के लिए आमतौर पर वे लोग जा रहे हैं जो कि हाई रिस्क कि श्रेणी में आते हैं. हेल्थ केयर वर्कर्स, पुलिसकर्मी और पत्रकार इनमें शामिल हैं. जिस शख्स का एंटीबॉडी टेस्ट होना है उसके खून का सैंपल लिया जाता है और ICMR की ओर से मंजूर की गई मशीनों के जरिए एक प्रक्रिया के तहत ये सुनिश्चित किया जाता है कि खून में एंटीबॉडी हैं या नहीं और अगर हैं तो कितनी मात्रा में.

अगर एटीबॉडी नजर आते हैं तो रिपोर्ट पॉजिटिव आती है यानी कि शख्स को भूतकाल में कोरोना हो चुका है. अगर एंटीबॉडी नहीं है तो रिपोर्ट नेगेटिव आती है, जिसका मतलब है कि कोरोना नहीं हुआ है. कुछेक मामलों में ये भी होता है कि सैंपल देने वाले शख्स को कोरोना हो चुका है लेकिन उसके शरीर में एंटीबॉडी नहीं बनते. ऐसे मामले बेहद कम होते हैं.

कितना किफायती हैं टेस्ट? कितना वक्त लगता है रिपोर्ट आने में? भले ही एंटीबॉडी टेस्ट स्वैब टेस्ट का पर्याय न हो, लेकिन स्वैब टेस्ट के मुकाबले ये काफी सस्ता है. मुंबई में थायरोकेयर नाम की लैब ये टेस्ट 600 रुपये में कर रही है, जबकि स्वैब टेस्ट की कीमत 2500 रुपये है. एक ओर जहां स्वैब टेस्ट की रिपोर्ट आने में 2 से 3 दिन का वक्त लगता है, तो वहीं इस टेस्ट की रिपोर्ट सैंपल देने के बाद चंद घंटों में ही मिल सकती है. एंटीबॉडी जांचने वाली लैब की प्रक्रिया में महज 15 मिनट लगते हैं. फिलहाल इस टेस्ट के लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन नहीं मांगा जा रहा.

यह भी पढ़ें:

कोरोना संकट: भारत के इन दस राज्यों में हैं कोरोना के 85 फीसदी से ज्यादा एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget