एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट लेगा 121 मौतों का हिसाब! हाथरस भगदड़ मामले में 12 जुलाई को होगी सुनवाई

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी. इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है. सुप्रीम कोर्ट याचिका पर 12 जुलाई को सुनवाई करेगा.

Supreme Court On Hathras Stampede Case: हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 12 जुलाई को सुनवाई के लिए तैयार हो गया. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि उन्होंने इस मामले को सूचीबद्ध करने का निर्देश दे दिया है.  

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी. इस दौरान 121 लोगों की मौत हो गई. यूपी की योगी सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है.  हाथरस भगदड़ मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी ने योगी सरकार को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है.

SIT ने बताया क्यों हुआ हादसा?

एसआईटी ने इस मामले में हाथरस डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल से लेकर सत्संग की अनुमति देने वाले एसडीएम और सीओ के बयान भी दर्ज किए हैं. इसके अलावा सत्संग में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों समेत तमाम लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं. 

सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में सत्संग आयोजित करने वाली कमेटी के द्वारा अनुमति से अधिक लोगों के बुलाने, ना काफी इंतजाम के साथ-साथ अनुमति देने के बावजूद के बाद मौके पर अफसरों के द्वारा मुआयना नहीं करने को घटना का जिम्मेदार बताया गया है. 

एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भगदड़ के पीछे साजिश से इनकार हीं किया जा सकता है. इस मामले में गहन जांच की जरूरत है. यह हादसा आयोजकों की लापरवाही की वजह से हुआ. स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया, वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई. 

FIR में भोले बाबा का नाम नहीं

दो जुलाई को स्थानीय सिकंदराराऊ थाने में हाथरस भगदड़ को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी. हालांकि, इसमें भोले बाबा का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज नहीं है. भोले बाबा भगदड़ की घटना के बाद से फरार है. उसकी आखिरी लोकेशन मैनपुरी आश्रम में मिली थी. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. हाल ही में भोले बाबा ने बयान जारी कर घटना पर दुख जताया था और कहा था कि इस हादसे के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget