एक्सप्लोरर

Hathras Stampede: 6 फुट लंबे स्पेशल कमांडो, महिला गार्ड की खास ब्रिगेड..., जानिए किस सुरक्षा घेरे में रहता है बाबा सूरजपाल

Baba Surajpal Security: लाखों फॉलोअर्स वाले सूरजपाल ने अपनी अलग ही सेना खड़ी कर रखी है. कमांडो ब्रिगेड के अलावा महिला सेना भी सूरज पाल बाबा के आश्रमों और प्रवचनों के दौरान आयोजन स्थल पर तैनात रहती है.

Hathras Stampede Latest News: हाथरस हादसे में बेशक पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट कर लिया है, लेकिन बाबा को लेकर अब भी पुलिस बचती नजर आ रही है. बाबा सूरजपाल अब तक सामने नहीं आया है. बाबा कहां अंडरग्राउंड है... पुलिस के रडार पर है या नहीं.. इसे लेकर कई तरह के सवाल हैं जिनका जवाब लोग तलाश रहे हैं.

इन सबके बीच बाबा सूरजपाल को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है. लाखों फॉलोअर्स वाले सूरजपाल ने अपनी अलग ही सेना खड़ी कर रखी है. कमांडो ब्रिगेड के अलावा महिला सेना भी सूरज पाल बाबा के आश्रमों और प्रवचनों के दौरान आयोजन स्थल पर तैनात रहती है.

स्पेशल कमांडो के घेरे में रहता है बाबा

बाबा सूरजपाल हमेशा स्पेशल कमांडो के घेरे में रहता है. इसका काफिला कम से कम 30 गाड़ियों के साथ चलता है. पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए भी क्राइटेरिया सेट है. 6 फुट लंबाई से कम वालों को स्पेशल कमांडो टीम में नहीं लिया जाता है. ये स्पेशल कमांडो बाबा की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं. इसके अलावा अन्य सुरक्षाकर्मी के पास बाबा के आश्रम और प्रवचन आयोजन स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है.

सूरज पाल की महिला फौज भी कम नहीं

हाथरस हादसे के बाद बाबा के सत्संग और आयोजन स्थल के वीडियो भी सामने आ रहे हैं. इन वीडियो में बाबा की सेना की महिला ब्रिगेड भी नजर आ रही है. सूत्रों के अनुसार बाबा ने महिलाओं की भी एक ब्रिगेड तैयार कर रखी है. इन महिला सुरक्षाकर्मियों  के पास सत्संग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखना होता है.

वीडियो बनाने की अनुमति नहीं

बाबा के सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को भीड़ या कार्यक्रम स्थल का वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होती है. आयोजन स्थल पर तैनात बाबा के निजी सुरक्षाकर्मी इस बात का खास ध्यान रखते हैं कि कोई भी भक्त वीडियो न बनाए. अगर कोई ऐसा करता दिखता है तो ये गार्ड बलपूर्वक उन्हें रोकते हैं.

ये भी पढ़ें

S Jaishankar: पाकिस्तान की SCO में जबरदस्त बेइज्जती! विदेश मंत्री जयशंकर ने आतंक पर उतार दिया पड़ोसी मुल्क का नकाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
Delhi Terror Conspiracy: ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
मेघालय का 'हनीमून मर्डर केस': सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ पुलिस पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को सुनवाई
मेघालय का 'हनीमून मर्डर केस': सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ पुलिस पहुंची SC, शुक्रवार को सुनवाई

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget