एक्सप्लोरर

Hate Speech: नफरत फैलाने के लिए हो रहा फेसबुक और इंस्टाग्राम का जमकर इस्तेमाल, मेटा ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

Hate Speech on Facebook: मेटा की तरफ से फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर जारी हुए ये आंकड़े बताते हैं कि कैसे तेजी से हेट स्पीच सोशल मीडिया पर फैल रही है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का गलत इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत समेत दुनिया के कई देशों में हेट स्पीच के लिए इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल होता आ रहा है. अब फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि फेसबुक पर नफरत फैलाने वाली पोस्ट में लगभग 82 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं इंस्टाग्राम पर हिंसक और उकसाने वाली पोस्ट में 86 प्रतिशत का इजाफा हुआ. ये आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. 

मेटा की तरफ से जारी किए गए आंकड़े
मेटा की तरफ से फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर जारी हुए ये आंकड़े बताते हैं कि कैसे तेजी से हेट स्पीच सोशल मीडिया पर फैल रही है. नफरत फैलाने के लिए जमकर ऐसे टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. रिपोर्ट में शामिल ज्यादातर सामग्री ऐसी हैं, जिनके बारे में यूजर्स की तरफ से बताए जाने से पहले सोशल मीडिया कंपनी ने खुद पता लगाया. मेटा की तरफ से 31 मई को जारी रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक ने अप्रैल में 53,200 नफरत फैलाने वाली पोस्ट का पता लगाया, जो मार्च में 38,600 पोस्ट की तुलना में 82 प्रतिशत अधिक है. रिपोर्ट से पता चला कि इंस्टाग्राम ने अप्रैल में 77,000 हिंसक और उकसावे वाली सामग्रियों पर कार्रवाई की. यह आंकड़ा मार्च में 41,300 था. 

फेसबुक पर लगते आए हैं आरोप
फेसबुक पर दुनियाभर के देशों में नफरत को बढ़ावा देने के आरोप लगते आए हैं. साथ ही पक्षपात करने के भी आरोप पिछले दिनों इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगे हैं. अमेरिका जैसे देशों में कंपनी के सीईओ को जवाब तक देना पड़ा था. फेसबुक पर आरोप लगते हैं कि वो एक खास वर्ग के नफरती पोस्ट्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है, क्योंकि इसमें उसके व्यावसायिक हित होते हैं. हालांकि फेसबुक की तरफ से हमेशा से ही ऐसे आरोपों का खंडन किया गया है. 

ये भी पढ़ें - 

Rajya Sabha Elections 2022: BJP-कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, ये हैं समीकरण, ऐसे बनाई भविष्य की रणनीति | बड़ी बातें

Explainer: तेजी से बढ़ रहा है ड्रोन का कारोबार, जानिए कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी, किन चीजों का होता है इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget