एक्सप्लोरर

नूंह हिंसा: मेवात इनके बाप का थोड़े ही है... इंटरव्‍यू में और क्‍या बोला मोनू मानेसर

Monu Manesar Interview: नूंह में भड़की हिंसा को लेकर मोनू मानेसर ने कहा कि इसमें उसका कोई हाथ नहीं है, उसके वीडियो में कुछ भी भडकाऊ नहीं है. उसने कहा कि मुस्लिम विधायक इसके जिम्मेदार हैं.

Monu Manesar Interview: हरियाणा के नूंह से भड़की हिंसा की आग ने आसपास के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें अब तक करीब 5 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं. हिंदू संगठनों की एक यात्रा के दौरान भड़की इस हिंसा के पीछे स्वंयभू गोरक्षक मोनू मानेसर के एक वीडियो को जिम्मेदार माना जा रहा है. जिस पर भिवानी में जुनैद और नासिर की हत्या कर जलाने का आरोप है. अब हिंसा के बाद यही मोनू मानेसर तमाम मीडिया चैनलों को इंटरव्यू दे रहा है. जिसमें वो बता रहा है कि नूंह हिंसा का जिम्मेदार कौन है. 

नासिर-जुनैद की हत्या पर दिया जवाब
डिजिटल चैनल हरियाणा तक से बातचीत करते हुए मोहित यादव उर्फ मोनू मानेसर ने अपने उकसाने वाले वीडियो लेकर कहा, मैं उस यात्रा में नहीं गया. इसमें वहां के मुस्लिम विधायक जिम्मेदार हैं, उन्होंने ही साइबर क्राइम थाने को फूंक दिया. मैंने कुछ भी भड़काऊ नहीं कहा था. नासिर-जुनैद की हत्या को लेकर मोनू ने कहा कि नाम तो मेरा 2019 में ही 302 में आ गया था. यहां तो चूहा भी मरता है तो मेरा नाम आ जाता है. हम अपनी गोमाता को बचाते हैं और हमने कानून कभी हाथ में नहीं लिया है. 

'मेवात इनके बाप की जमीन है?'
मोनू मानेसर ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि हमने कोई उकसाने का काम नहीं किया. उस यात्रा में विश्व हिंदू परिषद के बड़े अधिकारियों पर सीधे फायरिंग की गई है. ये हिंदू समाज बिल्कुल भी नहीं सहेगा. एके-47 से भी गोलियां चली हैं. मोनू ने कहा कि हमारी बहन-बेटियों की तरफ कोई देखेगा तो हम देखने नहीं देंगे. क्या मेवात इनकी बाप की जमीन है, जहां कोई आ नहीं सकता है. ये लोग बाहर नहीं जाते हैं क्या? 

पुलिस के सामने सरेंडर करने को लेकर मोनू मानेसर ने कहा कि राजस्थान पुलिस और राजस्थान प्रशासन कुछ गलत नहीं करेगा. किसी एक व्यक्ति को दबाव देकर गिरफ्तार किया जाए वो अलग बात है. मैं कहना चाहता हूं कि जिन्होंने हमारे हिंदू कार्यकर्ताओं और पुलिस पर गोली चलाई है उनका क्या होगा. 

क्या है पूरा मामला
दरअसल हरियाणा के नूंह जिले में हिंदू संगठनों ने एक शोभा यात्रा निकालने का ऐलान किया था, इसे लेकर मोनू मानेसर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो चुनौती देता हुआ दिख रहा है कि मैं और मेरे लोग इस यात्रा में पहुंच रहे हैं. इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर माहौल पूरी तरह गरमा गया. इसके बावजूद पुलिस ने यात्रा को इजाजत दी और उसी दौरान पत्थरबाजी हो गई. इस पत्थरबाजी के बाद जमकर हिंसा शुरू हुई और अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही करीब 80 वाहनों को जला दिया गया, जमकर लूटपाट हुई और पुलिसकर्मी भी घायल हुए. इस मामले को लेकर 17 एफआईआर दर्ज हुई हैं, साथ ही करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

ये भी पढ़ें - Jaipur-Mumbai Train Firing: ट्रेन में गोलीबारी मामले में जांच के लिए मुंबई पहुंची हाई लेवल टीम, खंगाली जा रही सीसीटीवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget