एक्सप्लोरर

Haryana: 'साथ मिलकर बदलेंगे हुकूमत', विपक्ष की रैली में बोले शरद पवार, केंद्र पर जमकर बरसे

शरद पवार ने कहा कि एक समय ऐसा था जब देश में अनाज नहीं था तब किसानों ने ये स्थिति बदली और खून-पसीना एक करके भरपूर मात्रा में अनाज पैदा किया.

Haryana: हरियाणा (Haryana) के फतेहाबाद में रविवार को विपक्षी दलों ने विपक्ष की संयुक्त रैली का आयोजन किया. इस दौरान रैली में आये हुए लोगों को संबोधित करते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawar) ने किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे उन्होंने वो अब तक पूरे नहीं किए हैं. पवार ने कहा कि सरकार ने पहला वादा एमएसपी का किया था जो अब तक पूरा नही हो पाया है. जिन लोगों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन किए थे उनके खिलाफ मुकदमे किए गये. 

किसानों ने खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाया
शरद पवार ने आगे कहा कि एक समय ऐसा था जब देश में अनाज नहीं था तब किसानों ने ये स्थिति बदली और खून-पसीना एक करके भरपूर मात्रा में अनाज पैदा किया. उन्होंने कहा कि आज देश में यह स्थिति बदली है अनाज उत्पादन में हमारा देश नंबर एक पर है और इसके पीछे सिर्फ हमारे किसानों की मेहनत है. 

शरद पवार ने कहा कि आज किसान आत्महत्या कर रहा है. एक किसान ने आत्महत्या कर ली है. उसने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था कि मैंने बैंक से लोन लिया था अब मैं उस लोन को भर नहीं पाया हूं और सरकार ने भी मेरा कर्ज माफ नहीं किया है, इसलिए मुझे मजबूरन आत्महत्या करनी पड़ रही है. 

'साथ मिलकर बदलेंगे हुकूमत'
शरद पवार ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि किसी भी किसान को कर्ज की वजह से आत्महत्या करने की जरूरत नहीं पड़ेही क्योंकि हम मिलकर हुकुमत में बदलाव लाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में आज का दिन देवीलाल जी का सम्मान करने का दिन है और हम सब यहां से एक होकर जाएंगे.

उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार को हुकुमत से हटाएंगे और किसानों की समस्या को हल करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने महंगाई का संकट है, बेरोजगारी का संकट है लेकिन उस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है.

हरियाणा में क्यों इक्ट्ठा हुए थे विपक्ष के नेता?
रविवार को हरियाणा (Haryana) में विपक्ष के सभी नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की 109वीं जयंती के मौके पर इकट्ठा हुए थे. ओम प्रकाश चौटाला (OM Prakash Chautala) ने इन नेताओं को इकट्ठा होने का न्यौता दिया था. इस रैली में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar), जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), आरजेडी नेता और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी (Sitaram Yechuri) शामिल थे.

Rajasthan Politics: शांति धारीवाल के घर पर हो रही गहलोत गुट के विधायकों की बैठक, इस बात पर हो रही चर्चा

INLD Rally: विपक्ष एकजुट! हरियाणा के फतेहाबाद में एक मंच पर इकट्ठा हुए दिग्गज नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget