एक्सप्लोरर

Haryana: पहले पति ने पत्नी के दूसरे पति को मारी गोली, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, आरोपी मेरठ से गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि महिला ने रिंकू को धक्का देकर पीछे किया और शोर मचाया. उसी समय वहां पर पड़ोसी पहुंच गए थे, लेकिन तब तक रिंकू फरार हो चुका था.

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दूसरे पति को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसने कुछ महीने पहले सोहन नाम के व्यक्ति से शादी की थी और वह अपने दो बच्चों के साथ यहां बेगमपुर खतोला गांव में रहने लगी. ये बच्चे उसकी पहली शादी से हुए थे.

पुलिस ने बताया कि महिला की रिंकू नाम के व्यक्ति से पहले ही शादी हो चुकी थी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात चालक के तौर पर काम करने वाला सोहन जब घर लौटा तो किसी ने उसके कमरे का दरवाजा खोलकर उसे गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक, गोली उसके गले में लगी और वह गिर पड़ा.

पत्नी को भी मारना चाहता था आरोपी

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पहले पति रिंकू को पिस्तौल लिए देखा था और वह उसे भी मारना चाहता था. पुलिस ने बताया कि महिला ने रिंकू को धक्का देकर पीछे किया और शोर मचाया. पुलिस ने कहा कि पड़ोसी वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक रिंकू भाग गया था.

धारा 307 का केस दर्ज

उन्होंने कहा कि सोहन को अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद, बादशाहपुर थाने में रिंकू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

आरोपी को मेरठ से किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया. बादशाहपुर थाने के थाना प्रभारी मदन लाल ने कहा, "घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है और उसने जुर्म कबूल कर लिया है."

ये भी पढ़ें- 'किसी के दबाव में नहीं आएगा भारत', चीन और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget