एक्सप्लोरर

हरियाणा: आरक्षण के लिए 28 दिनों से प्रदर्शन जारी, कल ‘काला दिवस’ मनाएंगे जाट

चंडीगढ़: हरियाणा में आरक्षण के लिए पिछले 28 दिनों से प्रदर्शन कर रहे जाटों ने कल राज्य में ‘‘काला दिवस’’ मनाने का फैसला किया है. इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (एआईजेएएसएस) के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ समुदाय के सदस्य काली पगड़ी, टोपी, रिबन पहनेंगे और हाथ पर काली पट्टी बांधेंगे. मलिक ने कहा, ‘‘एक मार्च से प्रदर्शनकारी सरकार के साथ असहयोग करेंगे. कोई भी बिजली और पानी का बिल अदा नहीं करेगा और न ही सरकार से लिए गए कर्ज की किश्त का भुगतान करेगा.’’ उन्होंने कहा कि दो मार्च को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के जाट राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति को कोटा के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपेंगे. जाटों ने संसद का घेराव करने की भी योजना बनाई है जिसके लिए तारीख का ऐलान दो मार्च को किया जाएगा. मलिक ने कहा कि बड़ी संख्या में जाटों ने करनाल के बाला गांव, हिसार के मय्यर, रोहतक के जास्साई, झज्जर के रसवाला चौक, जींद के इक्कास, कुरूक्षेत्र के जैनपुर जाट्टन, कैथल के देबन और यमुना नगर की अनाज मंडी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान इनके साथ बड़ी संख्या में दूसरे लोग भी शामिल हुए. हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रदर्शन कर रहे जाटों का खुलकर समर्थन करते हुए सरकार से उनकी मांगें मानने को कहा है. हाल के जाट आंदोलन को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और राज्य पुलिस भी कड़ी सतर्कता बरत रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget