एक्सप्लोरर

सोनिया पर BJP के मंत्री का हमला, कहा- ‘खुद इटली से आकर नागरिकता ले ली, दूसरों पर उठा रही सवाल’

रोहतक में बीजेपी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक प्रदेश स्तरीय बैठक की थी, जिसमें इस कानून को लेकर किस तरह से जन जागरण अभियान चलाया जाए, उसको लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज भी पहुंचे थे.

चंडीगढ़: हरियाणा में कैबिनेट मंत्री और अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर निशाना साधा है. अनिल विज ने कांग्रेस की ओर से नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी का विरोध करने पर कहा है कि सोनिया गांधी ने खुद तो इटली से आकर भारत की नागरिकता ले ली, लेकिन वह दूसरों को नागरिकता देने पर सवाल खड़े कर रही हैं.

लोगों को लड़वाने की यूनियन चला रही हैं सोनिया और ममता- विज

अनिल विज ने कहा है, ‘’देश को जलाने के लिए सोनिया गांधी और ममता बनर्जी जैसे नेताओं ने यूनियन बना रखी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी कुछ यूनियन में शामिल हैं. इस यूनियन का काम देश के लोगों को आपस में लड़वाना है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’सोनिया गांधी ने खुद तो इटली से आकर भारत की नागरिकता ले ली, लेकिन अब दूसरों की नागरिकता को लेकर सवाल उठा रही हैं.’’

नागरिकता देने के लिए बना है CAA- विज

दरअसल कल रोहतक में बीजेपी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक प्रदेश स्तरीय बैठक की थी, जिसमें इस कानून को लेकर किस तरह से जन जागरण अभियान चलाया जाए, उसको लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में हरियाणा सरकार के गृहमंत्री अनिल विज भी पहुंचे थे. जब उनसे सवाल किया गया कि नागरिकता कानून को लेकर जगह-जगह हो रहे विरोध को लेकर उनका क्या कहना है तो विज ने कहा, ‘’नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता छीनने के नहीं नागरिकता देने के लिए बना है.’’

यह भी पढें-

CAA-NRC विरोध प्रदर्शन: यूपी के 13 जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद, जानें कहां कब तक बंद रहेगा

शोएब अख्तर का खुलासा- हिंदू होने की वजह से दानिश कनेरिया से होता था भेदभाव, साथ में खाना तक नहीं खाते थे CAA: प्रदर्शनकारियों की मौतों पर स्वरा भास्कर ने कहा- उत्तर प्रदेश सरकार सांप्रदायिक भावना के साथ काम कर रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget