एक्सप्लोरर

CAA: प्रदर्शनकारियों की मौतों पर स्वरा भास्कर ने कहा- उत्तर प्रदेश सरकार सांप्रदायिक भावना के साथ काम कर रही है

नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में सबसे ज्यादा जानें उत्तर प्रदेश में गई हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की जान उपद्रवियों की गोलियां लगने की वजह से हुई हैं. अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर देश के कई हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इस कानून का सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि कई फिल्मी सितारे भी विरोध कर रहे हैं. विरोध करने वालों में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हैं. आज दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वरा भास्कर ने भी शिरकत की. इस दौरान एबीपी न्यूज़ संवाददाता प्रणय उपाध्याय ने स्वरा से सीएए के मुद्दे पर बातचीत की.

स्वरा से जब सवाल किया गया कि वो इतने गुस्से में क्यों हैं? तो उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में जो हालात बने हैं, उत्तर प्रदेश पुलिस का जो रवैया रहा है, वहां के मुसलमानों के साथ जो विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. और जो विरोध प्रदर्शन नहीं कर रहे थे उनके साथ भी. ये एक बहुत भयानक स्थिति है. उनकी (सरकार) हरकतें निंदनीय हैं. जिस तरह से वो घरों में घुसकर लोगों को मार रहे हैं, जिस तरह से सड़कों पर वो निहत्थों पर वार कर रहे हैं."

बातचीत के दौरान स्वरा ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार सांप्रदायिक भावना के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि वो अपना काम नहीं कर रहे, बल्कि दंगाईयों का काम कर रहे हैं. स्वरा ने सवाल किया, "जंग लड़ रहे हैं आप? बॉर्डर पर हैं? बदले की जो भावना है वो क्या है? पुलिस का काम बदला लेना है या दंगाईयों को कंट्रोल करना है, या फिर कानून व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखना है?"

अजय देवगन ने CAA-NRC प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कई चीज़ें हैं, जिनके बारे में हम बात नहीं कर सकते 

स्वरा ने बातचीत के दौरान कहा कि ये जो मानसिकता है बदले कि, ये दिक्कत है. आपकी मानसिकता ही सांप्रदायिक है. आप उन लोगों को अपने प्रदेश का बराबर नागरिक ही नहीं मान रहे हैं. इसलिए बर्बरता के से उनके साथ व्यवहार किया जा रहा है. स्वरा ने सवाल किया कि ऐसा क्यों है कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी और जामिया यूनिवर्सिटी के अंदर घुसकर आप फायरिंग कर रहे हैं?

स्वरा ने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि जब सरकार इस तरह से अपनी ज़िम्मेदारियों से मुकर रही है और जब वो दहशत का माहौल फैला रही है. जब हमारे संविधान और संवैधानिक मूल्य खतरे में पड़ जाते हैं, तो हमारा न्यायतंत्र है, जिनका कर्तव्य है, संविधान की रक्षा करना. उनका कर्तव्य है एक स्वतंत्र जांच करना.

मनीष सिसोदिया ने की कंगना रनौत के बयान की निंदा, बोले- मजदूर भी देता है टेक्स 

स्वरा भास्कर ने कहा कि हम तो पढ़कर आ रहे हैं, हमें पता है ये कानून क्या है. हमें पता है इस कानून से हमें दिक्कत क्या है. अरुंधति रॉय को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वरा ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी राय है. मेरे पास इसको लेकर कहने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं कानून का पालन करने वाली नागरिक हूं. साथ ही उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा कि हम लोग उत्तर प्रदेश पुलिस नहीं हैं. हम तो नहीं तोड़ सकते कानून. हमें तो रहना पड़ता है कानून के अंदर.

आपको बता दें कि सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन में सबसे ज्यादा जानें उत्तर प्रदेश में गई हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की जान उपद्रवियों की गोलियां लगने की वजह से हुई हैं. पुलिस के मुताबिक यूपी के 22 जिलों में पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई. हंगामे के साथ साथ पब्लिक प्रॉपर्टी को जमकर नुकसान पहुंचाया गया. उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि हिंसा की वारदात में 263 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से 57 को गोलियां लगी हैं.

यहां देखें पूरा इंटरव्यू...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर रही ओपनिंग
Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
Live Updates: दूसरे दिन भी तूफान बनी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे', सुबह 10 बजे तक कलेक्शन 63 करोड़ के पार
Mumtaz Birthday: 11 की उम्र में डेब्यू, राजेश खन्ना संग 8 ब्लॉकबस्टर... फिर अचानक इस टॉप एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ दिया बॉलीवुड?
राजेश खन्ना संग दीं 8 सुपरहिट फिल्में, हिंदू से शादी कर मुमताज ने छोड़ दिया था बॉलीवुड
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget