एक्सप्लोरर

हरियाणा: चुनाव से पहले एक हो सकता है चौटाला परिवार, अभय सिंह हर फैसला मानने के लिए तैयार

हरियाणा चुनाव: पिछले साल अजय सिंह चौटाला ने छोटे भाई अभय सिंह के साथ मतभेद के चलते अलग पार्टी बनाई थी.

नई दिल्ली: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का एलान होने से पहले चौटाला परिवार के एक होने पर बड़ी अपडेट सामने आई है. इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि वह एक होने को लेकर कोई भी फैसला मानने के लिए तैयार हैं. अभय सिंह ने यह बयान खाप पंचायत के नेताओं से अपने दिल्ली निवास पर मुलाकात के बाद दिया. खाप पंचायत के नेता अभय सिंह चौटाला के पास परिवार के एक होने की अपील करने पहुंचे थे.

दहिया खाप के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला से बीजेपी का मुकाबले करने के लिए एक होने की अपील की है. बता दें कि अभय सिंह चौटाला के बड़े भाई अजय सिंह चौटाला ने 2018 में परिवार में आपसी खींचतान के चलते इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी बनाई थी. जेजेपी के अलग पार्टी बनने के बाद इनेलो की हालत काफी खराब हो गई और वह राज्य में पांचवें नंबर की पार्टी बनकर रह गई.

खाप पंचायत के नेताओं से मुलाकात के बाद अजय चौटाला ने किसी भी फैसले को स्वीकार करने की बात कही. उन्होंने कहा, ''मैं खाप पंचायत का कोई भी फैसला मानने के लिए तैयार हूं. खाप पंचायत बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और लोगों के मुद्दे उठा रहा है. अगर खाप पंचायत मुझे राजनीति छोड़ने के लिए कहता है तो मैं वह भी करूंगा. मैंने अजय सिंह पर भी फैसला छोड़ा है. अजय सिंह जो भी फैसला लेगा मैं वह मानने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.''

हालांकि अजय चौटाला ने कुछ दिन पहले अभय चौटाला से कोई भी राजनीतिक संबंध बनाने से इंकार किया था. अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेगें. दुष्यंत ने कहा, ''पार्टी समर्थकों के सामने सारी बात को रखा जाएगा और उनकी राय से कोई भी फैसला किया जाएगा.'' पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल चौटाला परिवार के नजदीकी हैं और उन्होंने ने भी दोनों भाईयों से एक होने की अपील की है.

इसलिए हुए थे पार्टी के दो फाड़

इंडियन नेशनल लोकदल को पूर्व डिप्टी पीएम रहे देवीलाल ने बनाया था. इस पार्टी की बागडोर हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के हाथ में थी. लेकिन 2013 में ओमप्रकाश चौटाला और उनके बड़े बेटे अजय चौटाला को जेबीटी घोटाले के मामले में 10 साल की सजा का एलान हुआ. इन दोनों के जेल जाने के बाद पार्टी की कमान ओमप्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय सिंह के हाथ में आ गई.

वहीं 2014 में अजय सिंह चौटाला के बड़े बेटे दुष्यंत हिसार से लोकसभा सांसद चुने गए. दुष्यंत के सांसद बनने के बाद उनके और अभय सिंह चौटाला के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे. 2018 में अजय सिंह चौटाला ने इनेलो से अलग होते हुए जननायक जनता पार्टी बनाई.

जननायक जनता पार्टी के बनने के बाद इनेलो के हाथ से राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा भी चला गया. इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों की हालत काफी खराब रही. 2014 के लोकसभा चुनाव में 24 फीसदी वोट शेयर हासिल करने वाली इनेलो को 2019 में सिर्फ 2 फीसदी वोट मिले, जबकि जेजेपी भी महज 7 फीसदी वोट शेयर पर सिमट कर रह गई. 2019 में दुष्यंत चौटाला को भी हिसार लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget