एक्सप्लोरर

हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का आम आदमी पार्टी में विलय, पूर्व कैबिनेट मंत्री AAP में शामिल

केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का AAP में विलय होने से न सिर्फ हरियाणा में, बल्कि पूरे देश में पार्टी को मजबूती मिलेगी. हरियाणा और देश की तरक्की के लिए हम सब मिलकर मेहनत करेंगे.

आम आदमी पार्टी में दूसरी पार्टी के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. आज हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट पार्टी का आम आदमी पार्टी में विलय हो गया. AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक और अध्यक्ष निर्मल सिंह ने अपनी बेटी चित्रा सरवाना के साथ अपनी पूरी पार्टी के आम आदमी पार्टी में विलय करने की घोषणा की. 

इस मौके पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का आम आदमी पार्टी में विलय करने के लिए फ्रंट के अध्यक्ष निर्मल सिंह को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का आम आदमी पार्टी में विलय होने से न सिर्फ हरियाणा में, बल्कि पूरे देश में पार्टी को मजबूती मिलेगी. हरियाणा और देश की तरक्की के लिए हम सब मिलकर मेहनत करेंगे. वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे निर्मल सिंह काटने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों और दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का आम आदमी पार्टी में विलय कर रहा हूं.

इस पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के सभी कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत है. हरियाणा और देश की तरक्की के लिए हम सब मिलकर मेहनत करेंगे. वहीं हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की जनरल सेक्रेटरी चित्रा सरवाना ने ट्वीट कर कहा, मुझ पर और पूरी एचडीएफ टीम पर अपना विश्वास जताने के लिए अरविंद केजरीवाल और डॉ. सुशील गुप्ता को मेरी तरफ से दिल से धन्यवाद. मैं आम आदमी पार्टी का सदस्य के रूप में हर मोर्चे पर बहुत आशा, सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ पार्टी के लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हूं.

आम आदमी पार्टी के हरियाणा से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने पार्टी मुख्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार हरियाणा और देश के अंदर लगातार बढ़ता जा रहा है. पूरे देश के अंदर लोग जाति और धर्म की राजनीति को छोड़कर काम की राजनीति को अपना रहे हैं. भ्रष्टाचारी सरकारों को छोड़कर ईमानदार सरकार की तरफ जाने का रुख अपना रहे हैं. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के अंदर बहुत तेजी से लोगों का मन परिवर्तित हो रहा है. सुबह से लेकर शाम तक लगातार लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं. 

सुशील गुप्ता ने निर्मल सिंह के बारे में कहा कि कांग्रेस में 45 सालों तक रहे निर्मल सिंह पूरे हरियाणा में एक फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाने जाते हैं. सात साल तक यूथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहें. इसके अलावा अंबाला जिले से चार बार विधायक रह चुके हैं. अरविंद केजरीवाल के मॉडल से प्रभावित होकर अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं. उनके साथ में पूर्व पार्षद और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहीं चित्रा और जगाधरी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके उदयवीर सिंह पार्टी में शामिल हुए. चित्रा ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव रह चुकी हैं. पूर्व पार्षद चित्रा सिंह ने अंबाला से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें वो दूसरे स्थान पर रहीं.

इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अशोक तंवर भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है. एक के बाद एक हरियाणा के बड़े नेताओं का पार्टी में शामिल होना ये इशारा है कि पंजाब में मिली जीत के बाद अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की अहमियत पहले से काफी ज़्यादा बढ़ गयी है. यही वजह है कि पंजाब से सटे राज्य हरियाणा में लगातार दूसरी पार्टियों के नेता आप में शामिल हो रहे है. दरअसल आम आदमी पार्टी का फोकस अब उन राज्यों पर ज़्यादा है, जो पंजाब से सटे राज्य हैं, चाहे वो हरियाणा हो या फिर हिमाचल.

ये भी पढ़ें- Pakistan Political Crisis: इमरान खान को लगेगा झटका या मिलेगी राहत? पाक सुप्रीम कोर्ट रात 8 बजे सुनाएगा फैसला

ये भी पढ़ें- Birbhum Violence Bengal: बीरभूम हिंसा मामले में CBI का बड़ा एक्शन, 4 लोगों को मुंबई से किया गिरफ्तार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget