एक्सप्लोरर

संबित पात्रा को गौरव वल्लभ का जवाब- सब अच्छा लेकिन ताले की फैक्ट्री को छोड़कर सभी फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं

'हरियाणा शिखर सम्मेलन' में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि देश में एक ही फैक्ट्री ठीक चल रही है वह है ताले की फैक्ट्री. बाकी सभी फैक्ट्रियों पर ताले लगे हैं. इस दौरान गौरव वल्लभ और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बीच जमकर बहस हुई.

नई दिल्ली: टीवी पर डिबेट से सुर्खियां बंटोरने वाले गौरव वल्लभ और संबित पात्रा एबीपी न्यूज़ पर एक बार फिर आमने-सामने हुए. दोनों में तीखी बहस हुई. खास कार्यक्रम 'हरियाणा शिखर सम्मेलन' में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने हरियाणा में जमीन लूटी. लंदन के गली-गली में रॉबर्ट वाड्रा का घर है.

इसी बात पर गौरव वल्लभ ने इसके सबूत मांग लिए. उन्होंने कहा कि आप पांच साल से सत्ता में हैं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? उन्होंने कहा, ''संबित पात्रा ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के लंदन की हर गली में घर हैं. कितने घर हैं. लंदन में गलियां कितनी हैं? लोगों को गुमराह मत कीजिए. संबित को इस टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए.''

गौरव वल्लभ ने कहा, ''पीएम मोदी 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में कहते हैं कि भारत में सब ठीक है, लेकिन बीजेपी बताए की देश में 3.25 करोड़ लोगों की नौकरी क्यों गई? भयंकर मंदी है, किसान परेशान हैं और मोदी विदेश में कह रहे हैं कि सब ठीक है. देश में एक ही फैक्ट्री ठीक चल रही है वह है ताले की फैक्ट्री. बाकी सभी फैक्ट्रियों पर ताले लगे हैं.''

संबित पात्रा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है. ये 303 सीटें मंगल ग्रह से नहीं आई हैं. हाउडी किसान, युवा, महिला बीजेपी ने कहा तभी तो मोदी सत्ता में वापस लौटे हैं. गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस वाले गुंडे नहीं, बल्कि बीजेपी वाले गुंडे हैं. हमने चिन्मयांनद और कुलदीप सेंगर जैसे गुंडे देखे हैं जो महिलाओं के साथ अत्याचार करते हैं.

गौरव वल्लभ ने क्या कहा? गौरव वल्लभ ने कहा कि ये न्यू इंडिया नहीं बल्कि बीजेपी का न्यू झूठ है. देश की जीडीपी गिर गई, रोजगार नहीं है, किसान परेशान है. देश के सभी क्षेत्र परेशान है. उन्होंने कहा, ''संबित पात्रा कपिल शर्मा से अच्छे एक्टर हैं. इन्हें रात में 9 बजे अपना शो करना चाहिए. संबित झूठी कविता अच्छी लिखते हैं.'' गौरव वल्लभ ने कहा कि पीएम मोदी प्रचार के अलावा करते क्या हैं? वह तो 2014 से सिर्फ प्रचार कर रहे हैं. हम हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में ग्राउंड लेवल पर काम कर रहे हैं.

संबित पात्रा ने क्या कहा? संबित पात्रा ने कहा कि मोदी ने जब हाउडी मोदी कार्यक्रम किया तो मेरा सीना 56 इंच का हो गया. ये न्यू इंडिया है. आज हमारा भारत आगे बढ़ रहा है. ट्रंप नीचे बैठे थे और मोदी भाषण दे रहे थे. ऐसा पहली बार हुआ है.

कौन हैं संबित पात्रा से "5 ट्रिलियन में कितने जीरो" वाला सवाल पूछने वाले कांग्रेस प्रवक्ता?

संबित पात्रा और गौरव वल्लभ पिछले दिनों एबीपी न्यूज़ के ही खास कार्यक्रम 'झारखंड शिखर सम्मेलन' में शामिल हुए थे. इसी कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता ने संबित पात्रा से पूछा था कि 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं?

इसपर संबित पात्रा और गौरव वल्लभ के बीच बहस हो गई.  यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गौरव वल्लभ की सराहना की.

सुपरहिट वायरल बहस: Sambit Patra vs Gaurav Ballabh

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर विमान हादसा! सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बारामती में फिर विमान हादसा! सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget