एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: 21 अक्टूबर को मतदान, 24 को आएंगे नतीजे

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 की तारीख का एलान हो गया है. राज्य की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 को नतीजे आएंगे.

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है. राज्य में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज चुनाव की तारीखों की घोषणा की. बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. वहीं राज्य में वोटर्स की संख्या की बात करें तो 1.82 करोड़ वोटर्स हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म हो रहा है.

सुनील अरोड़ा ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा, ''हरियाणा में नॉटिफिकेशन की तारीख 27 सितंबर है. वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है.'' उन्होंने आगे कहा, '' स्क्रूटनी की तारीख 5 अक्टूबर तक है जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर तक है.'' मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ''उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर है. इसके बाद 21 को मतदान और फिर 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.'' यहां ये बता दें की चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का एलान किए जाने के बाद से ही आचार संहिता लागू हो गया है.

राज्य में मुख्य तौर पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होने की संभावना है. इसका एक कारण यह भी है कि पिछली विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी आएनएलडी में बिखराव हो गया है. पार्टी सदस्यों के बीच पारिवारिक कलह की वजह से इस बार पार्टी एकजुट नहीं है. ऐसे में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही माना जा रही है.

साल 2014 में क्या रहे थे नतीजे

हरियाणा में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. हरियाणा में आखिरी चुनाव साल 2014 में 15 अक्टूबर को हुए थे. राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सर्वाधिक 47 सीट जीती थी. वहीं कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आई थी. आईएनएलडी को 19 सीटों पर जीत मिली थी. हरियाणा जनहित कांग्रेस को राज्य में दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणी अकाली दल को एक-एक सीटों पर जीत मिली थी. साल 2014 में राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget