एक्सप्लोरर

हरियाणा: 12 सरकारी स्कूलों के 72 बच्चे कोरोना से संक्रमित, सभी स्कूलों में टेस्टिंग के आदेश

स्कूली छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने केबाद उनके घरवालों की भी जांच की जा रही है. कांग्रेस ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस को लेकर शुरुआत में जो सतर्कता देखने को मिली थी अब उसमें कमी देखी जा रही है. ज्यादातर लोगों के मन में कोरोना को लेकर जो डर था वो अब खत्म होने लगा है और इसी लापरवाही की वजह से वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है. हरियाणा के दो शहरों के स्कूलों में कोरोना ने कई बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया है. रेवाड़ी में स्कूल खुलने के बाद पहली बार बच्चों की कोरोना जांच की गई तो 12 सरकारी स्कूलों के 72 बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं. राज्य के सभी स्कूलों में टेस्टिंग के आदेश दिए गए हैं.

इसके बाद प्रशासन ने स्कूल को तीन दिन के लिए बंद करने का फैसला ले लिया. छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनके घरवालों की भी जांच की जा रही है. एहतियात के तौर पर पूरे गांव की सफाई का आदेश जारी किया गया है.

कुछ ऐसा ही हाल हरियाणा के जींद जिले का है. यहां 11 बच्चों के साथ 8 टीचर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है. सभी स्कूलों में कोरोना जांच के आदेश दे दिए गए हैं. कोरोना वायरस की दस्तक के बाद स्कूलों को खोलने के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं.

हरियाणा सरकार के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ने की वजह से उनके यहां भी संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ रही है, क्योंकि दिल्ली-हरियाणा के बीच लोगों की आवाजाही बिल्कुल पहले की तरह हो गई है. इस दौरान मास्क ना पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल ना रखने की वजह से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

हरियाणा के स्कूलों में बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कांग्रेस ने खट्टर सरकार पर निशाना साधा है. इस पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है.

फाइजर और मॉडर्ना के नतीजे भारत के लिए क्यों हैं अच्छी खबर, दोनों में से कौन सी वैक्सीन है बेहतर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget