एक्सप्लोरर

सरकार को घेरने वालों में मशहूर रिटायर्ड IAS अधिकारी हर्ष मंदर अब ED के लेपेटे में, घर-दफ्तर पर छापेमारी- सूत्र

सामाजिक कार्यकर्ता और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हर्ष मंदर अब केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के लपेटे में आ गए हैं. उनके घर-दफ्तर पर ईडी की छापेमारी चल रही है.

नई दिल्ली: सरकार को घेरने वालों में मशहूर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हर्ष मंदर के घर और दफ्तर पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी छापेमारी कर रही है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि ये छापेमारी नई दिल्ली स्थित उनके घर, दफ्तर और उनके एनजीओ पर चल रही है. ईडी ने दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. हालांकि हर्ष मंदर भारत में नहीं हैं. वह अपनी पत्नी के साथ गुरुवार तड़के ही एक फेलोशिप प्रोग्राम के लिए जर्मनी रवाना हुए थे.

ईडी ने हर्ष मंदर द्वारा चलाए जा रहे चिल्ड्रेन होम (एनजीओ) पर भी छापेमारी की है. इसी साल जुलाई में नेशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांग की थी कि हर्ष मंदर से जुड़े दो चिल्ड्रेन होम पर कार्रवाई की जाए. 

केंद्र को कई मौकों पर घेर चुके हैं हर्ष मंदर

हर्ष मंदर को अक्सर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते देखा गया है. दिल्ली में हुई हिंसा की चार्जशीट में भी हर्ष मंदर का नाम है. हर्ष मंदर पर तब आरोप लगा था कि उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाया. इसके अलावा न्यायपालिका के बारे में अवमानना भरी बातें कहने का भी आरोप लगा था. हर्ष मंदर पर आरोप है कि उस दौरान आंदोलन के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए थे और दिल्ली हिंसा की साजिश रची थी.

हर्ष मंदर आईएएस ऑफिसर थे, लेकिन साल 2002 गुजरात दंगों से आहत होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और बाद में वह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने लगे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान वे राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य रह चुके हैं, जिसकी अध्यक्षा सोनिया गांधी थीं.

ये भी पढ़ें-
नए 'डिफेंस कॉम्पलेक्स' का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले- जो काम 24 महीने में पूरा होना था वो सिर्फ 12 महीने में किया

भारत ने कोरोना टीकाकरण मामले में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के 18 देशों को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget