एक्सप्लोरर

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत बोले- कैप्टन अमरिंदर की अगुवाई में लड़ेंगे चुनाव, नवजोत सिद्धू को लेकर दिया ये बयान

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले ढाई साल से हमारे मुख्यमंत्री हैं और हम उनके ही नेतृत्व में चुनाव में जाएंगे.

पंजाब में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में एक तरफ जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को बीच मनमुटाव के चलते कांग्रेस को नुकसान का डर सता रहा है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने साफ किया कि कैप्टन अमरिंदर की अगुवाई में ही विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा. हरीश रावत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले ढाई साल से हमारे मुख्यमंत्री हैं और हम उनके ही नेतृत्व में चुनाव में जाएंगे.

रावत ने आगे कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू एक साथ मिलकर काम करेंगे. नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर नवजोत सिद्धू ने कहा कि हमने वर्किंग प्रसिडेंट बनाने का भी फॉर्मूला तैयार किया है.

इससे पहले, राहुल गांधी की प्रशांत किशोर से मुलाकात को पंजाब से जोड़ कर ना देखने की दलील देते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा था कि अगले 3 से 4 दिनों में पंजाब कांग्रेस को लेकर फैसला हो जाएगा. सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने की अटकलों को टालते हुए रावत ने कहा कि सिद्धू और कैप्टन दोनों ने ही कांग्रेस नेतृत्व को भरोसा दिया है कि आलाकमान का फैसला मंजूर होगा.

राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद रावत ने कहा कि अगले 3-4 दिनों में पंजाब को लेकर खुशखबरी आ जाएगी. उन्होंने सिद्धू के ट्वीट को लेकर कहा कि सोशल मीडिया में बातों को तोड़ा मरोड़ा जाता है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी के सामने कहा कि सोनिया गांधी का फैसला मंजूर होगा और यही बात सिद्धू ने भी पार्टी नेतृत्व से कही है.

लुधियाना में सिद्धू के समर्थन में लगे बैनर

इधर, कांग्रेस पार्टी की ओर से सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब अध्यक्ष लगाए जाने की अटकलों के बीच लुधियाना में सिद्धू के समर्थन में बैनर लगने शुरू हो गए हैं. लुधियाना के दुगरी क्षेत्र में जसराज सिंह ग्रेवाल की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को बब्बर शेर बताते हुए सिद्धू और उनकी पत्नी का बैनर लगाया गया है. इसमें लिखा है- बब्बर शेर एक ही होता है, सारे पंजाब की हुंकार, सिद्धू इस बार.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी से मिले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, क्या कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
सर्किट हाउस खाली कराने पर भड़की महुआ मोइत्रा, ओम बिरला को नोटिस
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
Xप्लेन: आंदोलन के आगे क्यों झुक रही हैं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण
आंदोलन के आगे क्यों झुक रहीं सरकारें? झारखंड से दिल्ली तक पूरा समीकरण

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget