एक्सप्लोरर

पाटीदार नेताओं में पड़ी फूट, हार्दिक का साथ छोड़ सकते हैं ज्यादातर नेता: सूत्र

इस पूरे मामले पर नजर डालें तो साफ़ है कि जो PAAS कभी एक जुट होकर आरक्षण के लिए काम कर रही थी वही अब राजनीति और विचारधारा पर आमने सामने आ गयी है.

नई दिल्ली: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज सुबह साढ़े 10 बजे अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, जो कि बाद में टल गयी. इस बीच बोटाद सीट को लेकर कांग्रेस से हार्दिक पटेल ने अपने साथी दिलीप साबवा के लिए सीट की मांग की है. जिसे लेकर पेच फंसता देख अब कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है.

हार्दिक आज साणंद के पास त्रासद में रैली करेंगे. इस दौरान हार्दिक पटेल कांग्रेस को समर्थन के साथ पाटीदार अनामत आंदोलन समिति में मचे घमासान पर भी बड़ा फैसला ले सकते हैं. हार्दिक सीडी कांड और उन पर लगे बाकी आरोपों पर भी बोल सकते हैं.

इस बीच सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि हार्दिक के मुख्य लोगों में अब केवल 4-5 भरोसेमंद लोग ही बचे हैं. बाकी किसी भी वक़्त अपना खेमा बदल सकते हैं.

PAAS के मुख्य लोग, कोर कमिटी और कन्वीनर हार्दिक पटेल पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के मुख्य संयोजक हैं. PAAS की कोर कमिटी में हार्दिक पटेल के आलावा दिनेश बाम्भनीया, अल्पेश कथिरिया (सूरत), उदय पटेल (गोधरा), ललित वसोया (धोराजी), गीता पटेल (वटवा), अतुल पटेल (अहमदाबाद), दिलीप साबवा (बोटाद), मनोज पनारा (मोरबी), केतन पटेल (जूनागढ़), प्रशांत पटेल (साबरकांठा) शामिल हैं. यहीं लोग कन्वीनर भी है और इनके आलावा नरेंद्र पटेल (मेहसाणा) से कन्वीनर हैं.

यानी हार्दिक के आलावा 10 कनवीनरों में केतन पटेल बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, इनमें से कई और नाम नाम ऐसे हैं जो किसी भी वक़्त अपना खेमा बदल सकते हैं. केतन पटेल जो कभी हार्दिक के साथ जेल में भी साथ रहे वही आज हार्दिक का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं.

इससे पहले चिरज पटेल, रेशमा पटेल और वरुण पटेल भी जो कभी हर्दिक के करीबी थे उन्होंने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. सूत्रों की माने तो यह बात हार्दिक भी जानते हैं कि कौन कौन उनकी पीठ पीछे अपने ही लोगों को दूसरे पाले में लाने की कोशिश में जुटे हैं, जिनका खुलासा वे जल्द कर भी सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget