एक्सप्लोरर

वायरल सीडी : क्या वीडियो ब्लैकमेलिंग के लिए बनवाया गया था?

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव में एक सीडी ने भूचाल ला दिया है. दावा है कि इस वायरल सीडी में  लड़की के साथ दिख रहा व्यक्ति पाटीदार नेता हार्दिक पटेल हैं. हार्दिक ने कहा है कि यह सीडी फर्जी है और इस साजिश के पीछे बीजेपी है. हार्दिक पटेल ने बताया कि 18 तारीख को वह साबित करेंगे कि सीडी फर्जी है. ये सीडी ऐसे वक्त में आयी है जब हार्दिक कांग्रेस को समर्थन देने को लेकर फैसला लेने वाले हैं.

बीजेपी से क्यों नाराज हैं पाटीदार?

हार्दिक ने कथित सीडी के पीछे सीधे सीधे बीजेपी का नाम लिया. हार्दिक ने कहा है, ‘’ये सब चलता रहेगा. लड़ाई जारी रहेगी. मजबूती से जारी रहेगी. जिसको जो करना है कर ले. जिसको जो उखाड़ना है उखाड़ ले. छाती ठोक कर बीजेपी के सामने लड़ेंगे.’’  पूरी डिटेल खबर यहां पढ़ें

इस वीडियो को जारी करने वाले अश्विन सांकड़सरिया नाम के शख्स भी सामने आए. अश्विन ने कहा कि उन्हें थाईलैंड के बैंकॉक में वीडियो बनाने की जानकारी मिली थी. उनके पास सिर्फ हार्दिक की ही नहीं बल्कि उनके कई साथियों की सीडी है. चुनाव का मौसम है तो जाहिर है कि मैदान में अब सीडी-सीडी का राग जपना शुरू हो गया है. पूरी डिटेल खबर यहां पढ़ें

 गुजरात की राजनीति में हार्दिक पटेल की हैसियत

हार्दिक पटेल 2015 के पाटीदार आरक्षण आंदोलन से बड़े नेता बने. हार्दिक पाटीदारों को ओबीसी आरक्षण की मांग करते हैं. गुजरात में 15% पाटीदार वोटर हैं जिनका असर 80 विधानसभा सीटों पर है. हार्दिक चुनाव में खुलकर बीजेपी का विरोध कर रहे हैं. माना जा रहा है कि हार्दिक और उनकी टीम चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करेगी.

हार्दिक पटेल गुजरात चुनाव में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी राहुल गांधी से कथित मुलाकात को लेकर भी काफी बवाल मचा था. आरोप लगा कि होटल में हार्दिक ने राहुल के साथ गुपचुप डील कर ली है, और अब ये कथित सीडी सामने आ गई है.

गुजरात के विधानसभा चुनाव में अभी 25 दिन का वक्त बाकी है और माहौल में गर्मी लगातार बनी हुई है. वीडियो जारी करने वाले अश्विन के मुताबिक अभी और भी वीडियो हैं. मतलब साफ है कि चुनाव में सीडी की राजनीति अभी थमने वाली नहीं है.

वीडियो जारी करने वाले  अश्विन हार्दिक के ही पुराने साथी और पाटीदार नेता हैं. अश्विन ने कहा है कि सीडी को अगले 4 दिन में हार्दिक फ़र्ज़ी साबित करके दिखाएं नही तो 5 वें दिन वो और खुलासे करेंगे. अश्विन ने मनाली के होटल की एक सीडी सार्वजनिक करने की बात कही.

इस सीडी कांड से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं

- क्या सीडी में दिख रहा शख्स हार्दिक पटेल है ? - य़े वीडियो ऐन चुनाव के वक्त क्यों सामने आया ? - क्या हार्दिक की छवि खराब करने के लिए वीडियो वायरल हो रहा है ? - क्या वीडियो ब्लैकमेलिंग के लिए बनवाया गया था? - क्या इस वीडियो का चुनाव पर कोई असर पड़ेगा ?

हालांकि हार्दिक कह रहे हैं कि अश्विन अब बीजेपी के साथ हैं, और सब कुछ बीजेपी के इशारे पर हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget