एक्सप्लोरर

हरदीप पुरी यूपी से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार, पर्रिकर के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

16 जनवरी को सुबह नौ बजे बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी. इन सीटों के लिए 22 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

नई दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को बीजेपी ने यूपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. मनोहर पर्रिकर के इस्तीफे की वजह से सीट खाली हुई थी. हरदीप पुरी भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं और यूएन में भारत सरकार के प्रतिनिधि भी रहे हैं. उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पास प्रचंड बहुमत है इसलिए पुरी का राज्यसभा जाना पक्का माना जा रहा है.

चुनाव आयोग ने दिल्ली, त्रिपुरा और और यूपी की पांच सीटों पर होने वाले राज्‍यसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. दिल्‍ली की तीन, त्रिपुरा की एक और उत्‍तर प्रदेश की एक सीट पर चुनाव होना है.16 जनवरी को पांचों सीटों पर चुनाव होगा.

दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस के जनार्दन द्विवेदी, डा. कर्ण सिंह और परवेज हाशमी का कार्यकाल अगले महीने 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है, जबकि सिक्किम डेमोक्रिटक फ्रंट के राज्यसभा सदस्य हिशे लाचुंगपा का कार्यकाल 23 फरवरी को पूरा होगा.

वहीं यूपी से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य मनोहर परिकर द्वारा इस साल दो सितंबर को इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव होना है. पर्रिकर ने गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा दिया था. राज्यसभा में पर्रिकर का कार्यकाल 25 नवंबर 2020 को समाप्त होना था.

16 जनवरी को सुबह नौ बजे बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना होगी. इन सीटों के लिए 22 जनवरी तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीट जीतने वाली आम आदमी पार्टी (आप) का राज्यसभा में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने में तीनों सीटों पर सबसे मजबूत दावा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget