एक्सप्लोरर

नई संसद में काम करने वाले श्रमिकों से लेकर गांव के सरपंच तक...स्वतंत्रता दिवस समारोह की गेस्ट लिस्ट में हैं खास मेहमान

Independence Day 2023: पीएम मोदी 15 अगस्त को लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. लाल किले से पीएम का लगातार 10वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा.

Independence Day 2023 Celebrations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 15 अगस्त को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगे. जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई खास मेहमान आने वाले हैं. नई संसद में काम करने वाले श्रमिकों, गांव के सरपंचों सहित अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 1800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. 

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि हर राज्य, केन्द्र-शासित प्रदेश से 75 कपल्स को भी उनके पारंपरिक परिधान में लाल किले में आयोजित होने वाले समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है. 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे ये मेहमान

बयान में कहा गया कि समारोह का हिस्सा बनने के लिए देश भर से विभिन्न पेशों से जुड़े 1800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. इन विशिष्ट अतिथियों में 660 से ज्यादा वाइब्रेंट विलेज के 400 से ज्यादा सरपंच, किसान उत्पादक संगठन योजना से जुड़े 250 लोग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 प्रतिभागी, नई संसद भवन सहित सेंट्रल विस्टा परियोजना से जुड़े 50 श्रम योगी (निर्माण श्रमिक) शामिल हैं. 

लिस्ट में शिक्षक, नर्स और मछुआरे भी शामिल

मेहमानों की लिस्ट में इसके अलावा खादी कार्यकर्ता, सीमा पर स्थित सड़कों के निर्माण, अमृत सरोवर और हर घर जल योजना से जुड़े लोगों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, नर्स और मछुआरे भी शामिल हैं. मंत्रालय ने कहा कि लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रक्षा सचिव गिरिधर अरामने करेंगे.  


नई संसद में काम करने वाले श्रमिकों से लेकर गांव के सरपंच तक...स्वतंत्रता दिवस समारोह की गेस्ट लिस्ट में हैं खास मेहमान

श्रमयोगी ने जताया पीएम का आभार

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में अच्छा काम करने के लिए बिहार के सहरसा के रहने वाले श्रमयोगी मो. अल्ताफ हुसैन को दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री की ओर से आमंत्रित किया गया है. इसको लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि काफी अच्छा लगा. ये बड़े सम्मान की बात है कि पीएम ने बुलाया है, मैं पीएम का शुक्रिया अदा करता हूं. 

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में अच्छा काम करने के लिए बिहार के खगड़िया जिले के श्रमयोगी सरफराज आलम को भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है. सरफराज ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया.

पीएम फहराएंगे तिरंगा

मंत्रालय ने कहा कि मेजर निकिता नायर और मेजर जास्मीन कौर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी. प्रधानमंत्री के संबोधन के समापन पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट राष्ट्रगान गाएंगे. देश भर के अलग-अलग स्कूलों के 1100 और बालिका एनसीसी कैडेट (सेना, नौसेना और वायु सेना) भाग लेंगे. ज्ञानपथ पर सीट लगाई गई हैं, जिन पर कैडेट आधिकारिक सफेद पोशाक में बैठेंगे. 

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें- 

देश के नाम संबोधन में राष्ट्रपति बोलीं, 'एक पहचान ऐसी है जो सबसे ऊपर है और वो है...', महिला उत्थान, अर्थव्यवस्था और जी 20 का जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget