एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश रच रहे जैश और लश्कर, हाई अलर्ट जारी, देशभर में बढ़ी सुरक्षा

Happy Independence Day 2023: खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पाक आतंकी संगठन 77वें स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक स्थल और सैन्य अड्डों पर हमला कर सकते हैं.

India Independence Day 2023: पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद स्वतंत्रता दिवस पर देश में हमले की साजिश रच रहे हैं. सैन्य अड्डों और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों को वह निशाना बना सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दिल्ली आतंकियों का पहला लक्ष्य है इसलिए शहर में सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न खुफिया इनपुट से मिली इस जानकारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और तगड़ी कर दी गई है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं कि आतंकी संगठन 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देश में हमला कर सकते हैं. उनका पहला टारगेट सार्वजनिक स्थल और सैन्य अड्डे होंगे.

खुफिया एजेंसियों को फरवरी में भी मिले थे इनपुट
फरवरी में खुफिया एजेंसियों को दिल्ली और उसके आस-पास के संवेदनशील इलाकों में हमले का इनपुट मिला था. वहीं, मई में एक और रिपोर्ट में लश्कर के सहयोगी संगठन ने अपने लोगों को दिल्ली की प्रमुख सड़कों, रेलवे स्टेशन और दिल्ली पुलिस के कार्यालयों और नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी के हेडक्वार्टर रेकी करने को कहा था. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, मई, 2023 को जारी वीडियो में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के एक्टिविस्ट ने दावा किया था कि जैश भारत के शहरों में हमले की प्लानिंग कर रहा है.

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
इस बीच रविवार को पंजाब पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन पिस्तौल जब्त कर एक आतंकी मॉड्यू का भंडाफोड़ किया है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे चेक गणराज्य में रह रहे गुरदेव सिंह नाम के व्यक्ति के साथी हैं. गुरदेव कनाडा में रह रहे आतंकवादी लखबीर सिंह का करीबी है.

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'पंजाब पुलिस ने खुफिया शाखा और तरणतारण पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है तथा चेक गणराज्य में रह रहे गुरदेव सिंह के साथियों को गिरफ्तार किया है. गुरदेव कनाडा में रह रहे लखबीर सिंह और सतबीर सिंह का करीबी है. सरहाली थाने पर आरपीजी हमले तथा पंजाब में लक्षित हत्याओं की साजिश रचने में लखबीर सिह और सतबीर सिंह का हाथ है.' पुलिस महानिदेशक ने कहा, 'प्राथमिक जांच के दौरान आरोपियों ने पंजाब में शांति व सद्भाव बिगाड़ने की एक साजिश का खुलासा किया. उनके पास से तीन पिस्तौल और नकदी जब्त की गई.'

यह भी पढ़ें:
आजादी की लड़ाई: केमेस्ट्री की वो छात्रा जिसने क्रांतिकारियों को सिखाया था डायनामाइट बनाना, 1930 का साल जो बना टर्निंग प्वाइंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget