एक्सप्लोरर

दीवाली आज, जवानों संग दीप जलाएंगे PM मोदी, भारत-पाक के सैनिकों ने एक दूसरे को बांटी मिठाइयां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई. मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए.

नई दिल्ली: देश में दीवाली मनाई जा रही है. आज के दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष विधान है. साथ ही रात में चारों तरफ दीये और लाइट से जगमगा उठता है. इस मौके पर एक दूसरे को बधाई देना, मिठाइयां भेंट करने की परंपरा भी पुरानी है. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों ने दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई. मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए.''

पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा था कि वह सेना के जवानों के साथ बुधवार को दिवाली मनाएंगे और अपने अनुभवों की तस्वीरें साझा करेंगे. इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से दिवाली की शुभकामनाओं के जवाब में मोदी ने कहा, ‘‘हर साल मैं अपने सीमावर्ती इलाके में जाता हूं और अपने जवानों को हैरान करता हूं. इस साल भी बहादुर जवानों के साथ मनाउंगा. उनके साथ वक्त गुजारना खास होता है.’’

उन्होंने कहा कि वह बुधवार की शाम तस्वीरें भी साझा करेंगे. सरकार के सूत्रों ने सोमवार को कहा था कि प्रधानमंत्री बुधवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा करेंगे. इज़राइल के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘इज़राइल के लोगों की ओर से, मैं अपने प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं. रोशनी के इस चमकदार त्योहार से आपको खुशी और समृद्धि मिले. हमें बेहद ख़ुशी होगी अगर आप इस ट्वीट का उत्तर, उस शहर के नाम से दें जहां आप यह त्योहार मना रहे हैं.’’

माइनस 8 डिग्री सेल्सियस के बीच केदारनाथ में दीवाली मनाएंगे PM मोदी, मंदिर के भी करेंगे दर्शन

निर्मला अरुणाचल में मनाएंगी दिवाली रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अरूणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में अग्रिम चौकियों पर तैनात सैन्यकर्मियों के साथ दिवाली मनाएंगी. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. कोहिमा स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल चिरंजीत कुंअर ने बताया कि वह बुधवार को एनिनी और अंद्राला ओमकार अग्रिम चौकियों का दौरा करेंगी और जवानों से मुलाकात करेंगी.

भारत, पाकिस्तान के सैनिकों ने एक दूसरे को मिठाइयां दीं भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने दिवाली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक दूसरे को मिठाइयां दी. उन्होंने एक दूसरों को त्योहार की शुभकामनाएं भी दीं. जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक ट्वीट में कहा, "दिवाली के अवसर पर, विश्वास बहाली उपाय के तहत, भारतीय और पाकिस्तान सेनाओं ने छह नवंबर को पुंछ और मेंधर में मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया."

इस बीच, एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि जनरल ऑफिसर कमांडिंग, ‘‘फायर एंड फ्यूरी कोर’’ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर पश्चिमी लद्दाख के दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में शून्य से कम तापमान में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की. प्रवक्ता ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने सैनिकों और उनके परिवारों को बधाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget