एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला जन्मदिन, 'लो-प्रोफाइल' रहा इवेंट

इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एबीपी न्यूज से कहा कि राहुल गांधी को लोग भारत के भविष्य और परिवर्तन के प्रतीक के रूप में देखते हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज 48 साल के हो गए हैं. खास बात ये है कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष ये उनका पहला जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राहुल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी. इस मौके पर शुभकामनाएं देने पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं से राहुल ने सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ के अंदर मुलाकात की. लेकिन बड़ी बात ये है कि अध्यक्ष बनने के बाद पहला जन्मदिन मना रहे राहुल गांधी ने इस पूरे इवेंट को 'लो-प्रोफाइल' रखा.

बर्थडे के दिन राहुल से मुलाकात करने वालों को कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं दी गई थी. दोपहर तक राहुल गांधी या कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर शेयर नहीं की. सूत्रों के मुताबिक राहुल नहीं चाहते थे कि देश के मौजूदा माहौल में उनके जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें सामने आए.

शाम साढ़े छः बजे राहुल गांधी ने ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए लोगों का आभार जताया. राहुल ने कहा कि आपकी शुभकामना और प्रार्थना मेरी ताकत है. राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, ''देश के हर कोने और विदेश से मिली जन्मदिन की शुभकामनाओं से मैं अभिभूत हूं. आपका बधाइयां, आशीर्वाद और प्रार्थना मेरी ताकत है. आज के दिन मुझे याद रखने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं.''

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला जन्मदिन, 'लो-प्रोफाइल' रहा इवेंट

हालांकि इन सब से कार्यकर्ताओं के उत्साह पर कोई फर्क नहीं पड़ा. सुबह से दोपहर तक अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा. कांग्रेस दफ्तर से सटे सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ में राहुल गांधी ने सबसे मुलकात कर शुभकामनाएं ली. कार्यकर्ता गुलदस्ते से लेकर लड्डू और केक लेकर पहुंचे. ज्यादातर को इस बात की खुशी थी कि जन्मदिन पर राहुल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. सबकी एक ही मुराद थी कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने.

इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एबीपी न्यूज से कहा कि राहुल गांधी को लोग भारत के भविष्य और परिवर्तन के प्रतीक के रूप में देखते हैं. कांग्रेस को लंबे समय से कवर कर रहे जानकारों के मुताबिक ये बात अहम है कि अध्यक्ष बनने के बाद इस बार जन्मदिन पर राहुल ने कार्यकर्ताओं से मिल कर शुभकामनाएं ली हैं. जाहिर है कार्यकर्ताओं में जोश नजर आ रहा था. जानकारों के मुताबिक ऐसा पहले नहीं होता आया है.

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का पहला जन्मदिन, 'लो-प्रोफाइल' रहा इवेंट

हालांकि अध्यक्ष बनने के बाद से राहुल नियमित रूप से कांग्रेस दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं. कार्यकर्ताओं ने उत्साह में दावा किया है कि राहुल गांधी अपना अगला जन्मदिन प्रधानमंत्री आवास में मनाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget