एक्सप्लोरर

Delhi Assembly: सुरंग के बाद अब दिल्ली विधानसभा में मिला हैंगिंग हाउस, पुरातत्व विभाग खंगालेगा असल सच

Delhi Assembly Hanging House: साल 2016 में सुरंग मिलने के बाद हैंगिंग हाउस की भविष्यवाणी की गई थी. विधानसभा स्पीकर ने कहा कि हमने एक खोखली दीवार को तोड़ा और हैगिंग हाउस मिला.

Delhi Assembly News: दिल्ली विधानसभा परिसर के अंदर हैंगिंग हाउस मिला है. विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा है कि यह विधान सभा 1926 तक कार्य करती रही और 1912 तक इसे सेंट्रल लेजिसलेटिव असेंबली के रूप में जाना जाता था. सभी तत्कालीन नेता मोतीलाल नेहरू, लाला लाजपत राय यहां बैठते थे. महात्मा गांधी भी यहां दो बार आ चुके हैं. 1926 में लोकसभा यहां से चली गई और उसके बाद इस जगह को कोर्ट में बदल दिया गया. तब लाल किले से क्रांतिकारियों को सुरंग के जरिए यहां लाया जाता था.

साल 2016 में सुरंग मिलने के बाद हैंगिंग हाउस की भविष्यवाणी की गई थी. हमने एक खोखली दीवार को तोड़ा और हमें हैंगिंग हाउस मिला. हम ये नहीं कह सकते कि नीचे क्या है. पुरातत्व विभाग इसके बारे में निरीक्षण करेंगे और उसके बाद इसके बारे में जानकार दी जाएगी. दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया, "हम पुरातत्व विभाग को लिखित में इसकी जानकारी देंगे. दिल्ली विधानसभा पर्यटन का हिस्सा बने और लोग इसे आकर देख सकें. हम इस दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं."


Delhi Assembly: सुरंग के बाद अब दिल्ली विधानसभा में मिला हैंगिंग हाउस, पुरातत्व विभाग खंगालेगा असल सच

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने यह दावा किया है कि विधानसभा परिसर में फांसी घर मिला है. लम्बे समय से बंद विधानसभा के एक हिस्से में दीवार तोड़ने पर ऐसी जगह सामने आई है. इससे पहले विधानसभा हॉल में एक सुरंग भी मिल चुका है, जिसे लेकर स्पीकर ने दावा किया था कि इसके जरिए क्रांतिकारियों को यहां लाकर फांसी दी जाती थी. राम निवास गोयल ने ये भी कहा कि लिखित में हमारे पास इसका कोई सबूत नहीं है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में Christmas और New Year पार्टी के रंग में पड़ेगा भंग? ओमिक्रोन के खतरे के बीच CM केजरीवाल का बड़ा बयान

यहां के कर्मचारियों के बीच इसे लेकर बातचीत होती थी कि यहां एक सुरंग है और एक फांसी घर. जब वो सुरंग मिल गई तो हमने फांसी घर ढूंढ़ना शुरू किया. 3 साल पहले इसके नीचे का दरवाजा मैंने खुलवाया था, लेकिन तब केवल साफ सफाई हुई थी. अब इसकी एक दीवार हमने तुड़वाई है, ये दीवार नई दिख रही थी, केवल प्लास्टर था इसपर. अब इसमें फांसी घर दिख रहा है. यह जांच का विषय है कि यह दीवार कितनी पुरानी है, इसमें जिस लकड़ी का इस्तेमाल हुआ है, वो कितनी पुरानी है.

ये भी पढ़ें- First Omicron Death: कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट की चपेट में आए पहले शख्स ने तोड़ा दम

उन्होंने कहा कि अभी हमने किसी इतिहासकार से बात नहीं की है. हम उन्हें बुलाएंगे, पुरातत्व विभाग को भी इसे लेकर सूचित करेंगे. इसके नीचे के हिस्से में एक शौचालय है, उसे हम बंद कर रहे हैं और फांसी घर के समानांतर एक कैप्सूल लिफ्ट लगाने की योजना है. फांसी घर को शीशे से बंद रखेंगे, उसकी साफ-सफाई भी नहीं कराएंगे, ताकि उसकी असली  स्थिति बरकरार रहे. सामने एक सीढ़ी भी बना रहे हैं, जिससे भी लोग आकर इसे देख सके. टूरिज्म की दृष्टि से दिल्ली विधानसभा को विकसित करने की हमारी योजना है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget