एक्सप्लोरर

Hamas In Pakistan: कश्मीर में दहशत के लिए हमास की मदद ले रहा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद! पाकिस्तान में देखे गए कमांडर

हमास जो मुख्य तौर पर फिलिस्तीन के गाज़ा क्षेत्र में सक्रिय इस्लामी चरमपंथी संगठन है. अब दक्षिण एशिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है.

Hamas In Pakistan: हाल ही में हमास के कमांडरों को पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर में देखा गया. बाकायदा, घोडों के साथ किसी राजसी काफिले की तरह उनका स्वागत किया गया. इस दौरान हमास का झंडा भी देखा गया. यह पिछले दो महीने में दूसरी बार है कि हमास के कमांडर पाकिस्तान पहुंचे हैं. इस साल 5 फरवरी को भी हमास का पॉलिटिकल चीफ पीओके के रावलकोट में कश्मीर दिवस के मौके पर जैश और लश्कर के जलसे में शामिल हुआ था. उस दौरान भी जैश और लश्कर ने हमास के झंडों के साथ रावलकोट में घोड़ों के साथ एक बाइक रैली निकाली थी. ठीक हमास के आतंकियों के अंदाज में ये रैली निकाली गई थी.

हमास जो मुख्य तौर पर फिलिस्तीन के गाजा क्षेत्र में सक्रिय इस्लामी चरमपंथी संगठन है, अब दक्षिण एशिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में है. हाल ही हमास के कमांडरों  के स्वागत में घोड़ों का इस्तेमाल किया गया. वह स्पष्ट रूप से संदेश देता है कि यह केवल एक मुलाकात नहीं, बल्कि एक रणनीतिक साझेदारी है.

पाकिस्तान का दोहरा चेहरा
पाकिस्तान हमेशा से ही आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक मंचों पर दोहरा रुख अपनाता आया है. एक ओर वह आतंक के खिलाफ लड़ाई की बात करता है, वहीं दूसरी ओर उसके जमीनी रवैये में ऐसे घटनाक्रम बार-बार सामने आते हैं, जो उसकी नीयत पर सवाल उठाते हैं. पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब हमास से जुड़े लोग पाकिस्तान पहुंचे हैं. इससे पहले 5 फरवरी को कश्मीर दिवस के मौके पर हमास का पॉलिटिकल चीफ, रावलकोट (POK) में लश्कर-ए-तैयबा और जैश के कार्यक्रम में भाग ले चुका है. उस दौरान भी "बाइक रैली" जैसी परेड निकाली गई थी, जिसमें हमास के झंडे और घोड़ों का इस्तेमाल किया गया.

हमास, जैश और लश्कर का संभावित गठबंधन
पाकिस्तान में तीन संगठनों का एक साथ दिखना, जिसमें हमास, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा शामिल है. इस बात का संकेत है कि अब आतंकवादियों का वैश्विक नेटवर्क और मजबूत होता जा रहा है. इस बीच जैश और लश्कर भारत को निशाना बनाते हैं, जो खासकर जम्मू-कश्मीर में अपने पैर फैलाना चाहते हैं. आतंकी संगठनों के बीच समन्वय बढ़ने से न केवल भारत के लिए खतरा बढ़ता है, बल्कि यह वैश्विक आतंकवाद के नेटवर्क को और मजबूत करता है. 

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka BJP: बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget