एक्सप्लोरर

केरल की 50 प्रतिशत जनसंख्या को मिली कोरोना की पहली खुराक, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा लगे टीके

केरल में सोमवार तक कुल 1,77,88,931 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है. यह केरल की अनुमानित 3.54 करोड़ आबादी का 50.25% है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार भले धीमी हुई है, लेकिन केरल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. वहीं इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि केरल की आधी आबादी को सफलतापूर्वक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है.

1.77 करोड़ लोगों को मिली पहली खुराक

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकारी दी है कि राज्य में कुल 1,77,88,931 (1.77 करोड़) लोगों को सोमवार तक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है. यह राज्य की अनुमानित 3.54 करोड़ आबादी का 50.25% है. इस साल 16 जनवरी को राज्य में टीकाकरण शुरू होने के बाद से 213 दिनों में इस मुकाम को हासिल कर लिया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, 'मैं विशेष रूप से उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों को बधाई देती हूं, जिन्होंने टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने के लिए अपनी छुट्टियों को भी अलग रख दिया था.' जॉर्ज ने दावा किया कि राज्य का टीकाकरण कवरेज राष्ट्रीय औसत से बेहतर है. 

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा लगी वैक्सीन

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक टीका लगाया गया है. आंकड़ों के अनुसार 1.17 करोड़ पुरुषों की तुलना में 1.27 करोड़ महिलाओं को कम से कम एक खुराक मिली है.  फिलहाल राज्य में अब तक 2.45 करोड़ खुराकें दी गई हैं, जिनमें से 1.77 करोड़ लोगों को पहली खुराक और 67 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी गई है.

वहीं राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के कुल 61.98 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दी गई है और 23.43 प्रतिशत को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है. बताया जा रहा है कि राज्य ने पिछले एक सप्ताह में एक मेगा-टीकाकरण अभियान चलाया, जिस दौरान 27.61 लाख लोगों को टीका लगाया गया. वायनाड राज्य का पहला जिला बन गया है, जिसकी 18 वर्ष से अधिक की पूरी आबादी को कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः
UNSC Meeting on Afghanistan: अफगानिस्तान की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता, कहा- महिलाएं, पुरुष और बच्चे डर के साए में जी रहे

Afghanistan News: विदेश मंत्रालय ने कहा- कई भारतीय अफगानिस्तान से देश वापस आना चाहते हैं, हम उनके संपर्क में हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget